PM Kisan Yojana की 23वीं किस्त पर बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आएंगे ₹2000

On: June 10, 2026 2:12 PM
Follow Us:
पीएम किसान योजना पर बड़ी अपडेट

PM Kisan Yojana : हरियाणा सहित देश भर के किसान बेसब्री से पीएम किसान सम्मन निधि योजना के 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। मार्च 2026 में 22वीं किस्त जारी की गई थी और अब किसानों को 23वीं किस्त का इंतजार है।

हालांकि अभी तक केंद्र सरकार के द्वारा 23वीं किस्त को लेकर कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है लेकिन उम्मीद है की जून के अंत तक 23वीं किस्त की राशि जारी कर दी जाएगी।

हर साल मिलते हैं 6 हजार रुपये

पीएम किसान योजना के अंतर्गत साल में ₹6000 की राशि भेजी जाती है। सरकार के द्वारा ₹2000 के तीन किस्त में  राशि को भेजा जाता है।

किस्त पाने के लिए पूरे करें जरूरी औपचारिकताएं (PM Kisan Yojana )

हालांकि कुछ किसानों को योजना की राशि नहीं मिल पाएगी। सरकार के द्वारा इस बार कुछ मापदंड तय किए गए हैं जिसका पालन नहीं करने वाले किसानों को 23वीं किस्त का राशि नहीं मिलेगा।

किसानों को निम्नलिखित कार्य समय रहते पूरे कर लेने चाहिए:

  • ई-केवाईसी (e-KYC) प्रक्रिया पूरी करें।
  • बैंक खाते को आधार से लिंक करवाएं।
  • एनपीसीआई (NPCI) सीडिंग की स्थिति जांच लें।
  • जहां लागू हो, वहां फार्मर आईडी अपडेट करवाएं।

आपने अभी तक ई केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं की है तो जल्द से जल्द कर लीजिए वरना आपको पीएम किसान योजना का लाभ नहीं मिलेगा इसके साथ ही साथ अगर आपने अभी तक जमीन के कागजात से जुड़े काम नहीं किए हैं तो कर लीजिए वरना आप इस योजना का लाभ नहीं ले पाएंगे।

सामने जानकारी के अनुसार जल्दी केंद्र सरकार के द्वारा पीएम किसान योजना के 23वीं किस्त पर कोई बड़ा ऑफिशल अपडेट दिया जा सकता है। जून के अंत तक या फिर जुलाई के पहले सप्ताह तक योजना की राशि जारी की जा सकती है। किसान भाई बेसब्री से इस योजना की राशि का इंतजार कर रहे हैं।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now