Rewari News: सर्कुलर रोड की खुदाई से बढ़ीं मुश्किलें, कारोबार और यातायात दोनों पर असर

On: June 10, 2026 11:17 AM
Follow Us:
सर्कुलर रोड की खुदाई से बढ़ीं मुश्किलें, कारोबार और यातायात दोनों पर असर

Rewari News: रेवाड़ी के सर्कुलर रोड पर चल रहे निर्माण कार्य के वजह से आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। धारूहेड़ा चुंगी से अंबेडकर चौक तक सड़क को उखाड़े जाने के बाद इस मार्ग पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह बदल गई है। सड़क पर मलबे फैले हुए हैं जिसकी वजह से लोगों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है

सर्कुलर रोड शहर का प्रमुख मार्ग है जो कि कई वेबसाइट क्षेत्र को जोड़ता है और यहां से हजारों लोगों की आवाजाही भी होती है। इस सड़क के बंद होने के वजह से लोगों को आसपास की गलियों और वैकल्पिक मार्गो से गुजरना पड़ रहा है जिससे ट्रैफिक का दबाव काफी ज्यादा बढ़ गया है।

बाजार में घटी ग्राहकों की आवाजाही

सड़क पर मलबे फैले हुए हैं और आने-जाने का व्यवस्था ठीक नहीं है जिसकी वजह से बाजारों में ग्राहकों की संख्या भी घट गई है। व्यापारियों का कहना है कि सड़क का निर्माण शहर के विकास के लिए जरूरी है लेकिन इसका काम में रफ्तार के साथ किया जाना चाहिए क्योंकि सड़क निर्माण कार्य जब से शुरू हुआ है तब से ग्राहकों की संख्या कम हो गई है और हमें घाटा हो रही है।

करोड़ों रुपये की लागत से तैयार होगी नई सड़क

जानकारी के अनुसार इस परियोजना पर करीब 2.50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सड़क को अधिक मजबूत और टिकाऊ बनाने के लिए पुराने हिस्से को पूरी तरह हटाकर नए सिरे से निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए गहराई तक खुदाई कर कंक्रीट बेस तैयार किया जाएगा।

जल्द राहत मिलने की उम्मीद

इस सड़क का निर्माण कार्य पूरा होने से आम जनता को काफी राहत मिलेगी लेकिन इसका निर्माण कार्य तेजी से होना चुनौती पूर्ण बन गया है। लेकिन जनता का कहना है कि जितना जल्दी सड़क काम पूरा होगा उतना ही आम जनता के लिए अच्छा होगा।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now