शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

Rewari News: सर्कुलर रोड पर चली जेसीबी, छावनी बना धारूहेड़ा

Written by: Best24News

Published:

Rewari News: धारूहेड़ा के सर्कुलर रोड पर सडक निर्माण को लेकर बुधवार को अतिक्रमण हटाने टीम पहुंची। वहां पर अतिक्रमण को लेकर काफी विवाद हो गया। हालांकि टीम ने कई स्थानों से…


Rewari News: धारूहेड़ा के सर्कुलर रोड पर सडक निर्माण को लेकर बुधवार को अतिक्रमण हटाने टीम पहुंची। वहां पर अतिक्रमण को लेकर काफी विवाद हो गया। हालांकि टीम ने कई स्थानों से अतिक्रमण हटवाते हुए कार्य शुरू करवाया, लेकिन अभी भी टीम पूर्णतया अतिक्रमण नही हटा पाई है। लोगो का आरोप है टीम की ओर से रैंप तो तोड गए लेकिन कब्ज धारियों का अतिक्रमण नही हटाया गया है। कुछ लोगो ने कोर्ट में जाने की भी धमकी दी है।

Advertisement

बता दे कि नपा की ओर से करीब एक साल पहले सर्कुलर रोड को बनाने के लिए एक एजेसी को कंकरीट सडक बनाने का काम दिया था। लेकिन अतिक्रमण हटाने को लेकर काम अधर में लटका हुआ था। कई लोग इसको लेकर कोर्ट भी पहुंच गए थे।

पक्षपात का आरोप: अतिक्रमण हटाने गई टीम पर कई लोगो ने पक्षपात का आरोप लगाया है। लोगो को कहना है अतिक्रमण पहले हुई मार्किंग के आधार पर नही हटाया जा रहा है। अतिक्रमण के चलते व मार्किंग से अतिक्रमण नही हटाने के कारण ही यह काम रूका हुआ है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

लेकिन अभी तक किसी को स्टे नही मिली थी। बुधवार को टीम पुलिस बल के साथ सरर्कुलर रोड पहुंची तथा कई घरो के बाहर बने चबूतरे तोड दिए गए है। हालाकि अभी भी काफी जगह से अतिक्रमण नहीं हटाया जा सका।

फिर हटाया जाएगा: टीम ने आज अतिक्रमण हटाया है। दोबरा से फोर्स मांगी गई है। बचा हुआ अतिक्रमण दोबारा हटाया जाएगा। बिना किसी पक्षपात के काम किया जा रहा है।
सोनू , डयूटी मजिस्टेट एसडीओ एचवीपीएन

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp