शनिवार, 7 नवम्बर 2026

Breaking News: रेवाड़ी में भैरू मंदिर से लेकर सर्कुलर रोड तक बनेगी कंकरीट सडक, जानिए कब तक होगा काम पूरा

Written by: सुनील चौहान

Published:

Breaking News:  रेवाड़ी के बड़ा तालाब हनुमान मंदिर तक जाने वाले मुख्य मार्ग की बदहाल स्थिति से अब राहत मिलने वाली है। रेवाड़ी में भैरू मंदिर से लेकर सर्कुलर रोड तक कंकरीट…


Breaking News:  रेवाड़ी के बड़ा तालाब हनुमान मंदिर तक जाने वाले मुख्य मार्ग की बदहाल स्थिति से अब राहत मिलने वाली है। रेवाड़ी में भैरू मंदिर से लेकर सर्कुलर रोड तक कंकरीट सडक बनाई जाएगी जिसका 45 लाख रुपये का टेंडर किया हुआ है। नगर परिषद अधिकारियों के अनुसार इसके बाद यह सड़क जल्द ही बनकर तैयार हो

Advertisement

बता दें कि यह सड़क भैरू मंदिर से लेकर सर्कुलर रोड तक बनाई जा रही है जिसकी कुल लंबाई लगभग 350 मीटर है। इस निर्माण के लिए नगर परिषद द्वारा 45 लाख रुपये का टेंडर जारी किया गया है। शुरुआती प्रोजेक्ट में 8 इंची ड्रेनेज लाइन प्रस्तावित थी लेकिन इलाके में बढ़ते जलभराव की समस्या को देखते हुए इसे बढ़ाकर 15 इंची किया गया। यह सड़क नगर परिषद के मौजूदा कार्यकाल 2020–21 के बाद पहली बार नए रूप में तैयार की जा रही है इसलिए स्थानीय लोगों को इससे काफी उम्मीदें हैं।

दो दिन यहां पर उमडती है श्रद्धालुओं की भीड़: बता दे कि अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में पुरानी सड़क को तोड़कर निर्माण कार्य की शुरूआत की गई थी। इसी दौरान स्थानीय लोगों ने ड्रेनेज लाइन के आकार को बढ़ाने की मांग उठाई, जिससे कार्य रोकना पड़ा। लंबे समय तक रास्ता खोदा हुआ रहने से सीवर लाइन कई जगह डैमेज हो गई और उसका गंदा पानी सड़क पर जमा होने लगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?

इससे प्रतिदिन यहां से गुजरने वाले लोग ही नहीं बल्कि मंदिर में आने वाले भक्त भी बेहद परेशान हैं। मंगलवार और शनिवार को हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है और उन्हें मजबूरन गंदे पानी को पार करके मंदिर तक पहुंचना पड़ रहा है। यहां पर सडक बनने के बाद से आवागम आसान हो जाएगा था मंदिर में जाने वालो को पानी से राहत मिल सकेगी।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp