Rewari News: हरियाणा राजस्थान की सीमा पर स्थित NH-919 पर पिछले कुछ दिनों से जल भराव की समस्या हो गई है जिसकी वजह से स्थानीय लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले हजारों कर्मचारियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को अपने गंतव्य स्थान तक जाने के लिए 7 किलोमीटर एक्स्ट्रा चक्कर लगाना पड़ रहा है।
औद्योगिक क्षेत्र से निकला पानी बना परेशानी की वजह
स्थानीय लोगों के अनुसार, भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र से निकलने वाला दूषित और रासायनिक तत्वों से युक्त पानी हाईवे के एक हिस्से में जमा हो गया है। जल भराव ज्यादा होने से लोगों की परेशानियां बढ़ रही है वहीं यातायात दबाव भी बढ़ता जा रहा है।
हजारों कर्मचारियों की दैनिक आवाजाही प्रभावित
धारूहेड़ा और भिवाड़ी देश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में गिने जाते हैं, यहां रोज हज़ारो की संख्या में कर्मचारी और लोग आते हैं। पानी भरने की वजह से लोगों को सफर करने में काफी परेशानी करेंगे।
प्रशासन के प्रयासों के बावजूद नहीं निकला स्थायी समाधान
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन द्वारा पंपिंग मशीनों की मदद से पानी निकालने का कार्य किया जा रहा है, लेकिन अब तक कोई विशेष सफलता नहीं मिल सकी है। जलभराव की समस्या लगातार बनी हुई है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।
व्यापारियों को हो रहा आर्थिक नुकसान
हाईवे के किनारे जिन व्यापारियों का दुकान है उन्हें काफी ज्यादा नुकसान हो रहा है। यहां पानी भरने की वजह से ग्राहक काम आ रही है जिसके वजह से बिक्री भी कम हो रही है और व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।
संक्रमण और मच्छरों का बढ़ा खतरा (Rewari News)
सड़क पर लंबे समय से जमा पानी अब स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं का कारण भी बनता जा रहा है। पानी से उठ रही बदबू के कारण आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। साथ ही मच्छरों की संख्या बढ़ने से संक्रमण और मौसमी बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।












