Haryana News: हरियाणा की लेडी टीचर मनीषा को इंसाफ दिलाने के लिए उनके पिता ने बड़ा फैसला लिया है। मनीषा के पिता संजय अब आमरण अनशन पर बैठेंगे। रविवार को उनके गांव में एक महापंचायत का आयोजन हुआ जहां उन्होंने कहा कि वह डीसी कार्यालय के पास आमरण अनसन पर बैठेंगे।
न्याय नहीं मिलने से नाराज है परिवार
CBI जांच में देरी के वजह से परिवार काफी नाराज है। परिवार में महापंचायत बुलाया और कहा कि हम अब इंसाफ नहीं मिलने के कारण अनशन पर बैठेंगे। मनीषा का पिता का कहना है कि वह अपनी बेटी को हर हाल में इंसाफ दिलाना चाहते हैं।
काफी मायूस दिखे मनीषा के पिता संजय
संजय ने कहा कि यह संघर्ष काफी लंबा चल चुका है लेकिन संघर्ष में लोगों ने उनके और उनके परिवार का पूरा सहयोग किया है। उन्होंने कहा कि हमने इस घटना को लेकर सीबीआई जांच की मांग की थी और सरकार ने हमारी मांग भी मान ली लेकिन अभी जांच में कोई भी सकारात्मक रिपोर्ट नहीं आ रहा है इसलिए वह खुद आमरण अनसन पर बैठेंगे ।
पंचायत में फैसला लिया गया की बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए सभी लोग एकजुट होकर लड़ेंगे। इस दौरान सुमन सिंगला ने कहा कि जब तक समझ में एकता नहीं आएगी तब तक सरकार नहीं झुकेगी।
वही स्वराज युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष युद्धवीर सिंह खरेटा ने कहा कि सरकार तक यह संदेश जाना चाहिए कि जब तक मनीषा को न्याय नहीं मिलता है तब तक हम शांत नहीं बैठेंगे। सरकार को इस मामले में सख्त कदम उठाना होगा ताकि आने वाले समय में किसी भी बेटी के साथ ऐसा ना हो।
परिवार का कहना है कि इस घटना के 9 महीने बिक चुके हैं लेकिन अभी तक मनीषा को न्याय नहीं मिल पाया है। वहीं भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव आजाद भुंगला ने कहा कि जब तक मनीषा को न्याय नहीं मिलता है तब तक आंदोलन जारी रहेगा।












