Rewari News: रेवाड़ी पुलिस के द्वारा अपराध और नशे के खिलाफ लगातार एक्शन लिया जा रहा है। पुलिस के द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिले की पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाया जिसके दौरान सीआईए टीम और डॉग स्क्वॉड ने संयुक्त रूप से क्षेत्र के दो गांवों में कई संदिग्ध स्थानों पर जांच-पड़ताल की। पुलिस के इस अचानक की गई कार्रवाई से गांव में हंगामा मच गया।
सुबह-सुबह पुलिस ने दी दबिश
पुलिस के द्वारा सुबह-सुबह ही जांच पड़ताल अभियान शुरू कर दिया गया था। गांवों में पहुंची पुलिस और डॉग स्क्वॉड ने कई मकानों, खाली प्लॉटों और अन्य संदिग्ध ठिकानों की बारीकी से तलाशी ली। पुलिस अधिकारियों का कहना है की कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य नशीली पदार्थों को जिले में आने से रोकना और अपराध पर नियंत्रण करना है।
डॉग स्क्वॉड की मदद से हुई जांच
अभियान में विशेष रूप से प्रशिक्षित डॉग स्क्वॉड को शामिल किया गया, ताकि छिपाकर रखे गए किसी भी संदिग्ध सामान या नशीले पदार्थ का पता लगाया जा सके। टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर जांच की और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की।
नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस का संदेश
पुलिस का कहना है कि जिले में नशे और अपराध के खिलाफ लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में यह कार्रवाई की गई है, जिससे असामाजिक तत्वों पर दबाव बनाया जा सके और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत बनी रहे।














