AVKSH सब यूनिट धारूहेड़ा की नई कार्यकारिणी गठित, अशोक बने यूनिट प्रधान

On: June 5, 2026 9:31 PM
Follow Us:
AVKSH सब यूनिट धारूहेड़ा की नई कार्यकारिणी गठित, अशोक बने यूनिट प्रधान

धारूहेड़ा: नंदरामपुर बास रोड स्थित निगम कार्यालय में अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा की सब यूनिट धारूहेड़ा की नई कार्यकारिणी के गठन हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता AVKSH यूनिट धारूहेड़ा-बावल के अध्यक्ष नवल यादव ने की, जबकि मंच संचालन यूनिट सचिव श्री संदीप कुमार द्वारा किया गया।

बैठक में जिला अध्यक्ष  राजबीर, जिला सचिव मनीष, AVKSH यूनिट कोसली के अध्यक्ष पवन कुमार, AVKSH यूनिट धारूहेड़ा-बावल के कोषाध्यक्ष तरुण कुमार तथा AVKSH सब यूनिट जोनावास के अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा बावल सब यूनिट के साथी एवं धारूहेड़ा के समस्त कर्मचारी साथियों ने भी बैठक में भाग लिया।

बैठक में सर्वसम्मति से AVKSH सब यूनिट धारूहेड़ा की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में अशोक कुमार को प्रधान, घनश्याम को उप प्रधान, राकेश कुमार को सचिव, अजय कुमार को सह सचिव, हरीश कुमार को कोषाध्यक्ष तथा संदीप कुमार को संगठनकर्ता नियुक्त किया गया।

नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए संगठन हित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। सभी उपस्थित साथियों ने संगठन को मजबूत बनाने तथा कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

          संबंधित समाचार