गुरूवार, 12 नवम्बर 2026

EPFO Update ने बदले नियम! अब चुटकियों में होगा PF क्लेम, ब्याज भी मिलेगा ज्यादा

Written by: सुनील चौहान

Published:

EPFO Update: लाखों नौकरीपेशा लोगों के लिए खुशखबरी। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO ने कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) सदस्यों को PF क्लेम सेटलमेंट पर ब्याज के भुगतान को लेकर कुछ राहत…


EPFO Update: लाखों नौकरीपेशा लोगों के लिए खुशखबरी। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO ने कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) सदस्यों को PF क्लेम सेटलमेंट पर ब्याज के भुगतान को लेकर कुछ राहत देने का ऐलान किया है।

EPFO के नए नियमों से EPF सदस्यों को EPF क्लेम सेटलमेंट के समय ज्यादा ब्याज राशि मिलने और क्लेम सेटलमेंट में तेजी लाने में मदद मिलेगी। इकोनॉमिक टाइम्स की खबर के मुताबिक, सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) की मीटिंग के दौरान CBT ने EPF स्कीम, 1952 के पैराग्राफ 60 (2) (B) में एक अहम संशोधन को मंजूरी दी।EPFO Update

अभी क्या है प्रावधान और क्या बदलेगा

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

मौजूदा प्रावधानों के मुताबिक, महीने की 24 तारीख तक सेटल किए गए क्लेम पर पिछले महीने के आखिर तक ही ब्याज मिलता है। अब सेटलमेंट की तारीख तक सदस्य को ब्याज मिलेगा। इससे सदस्यों को आर्थिक रूप से फायदा होगा और शिकायतें कम होंगी। खबरों के मुताबिक, अब तक अगर महीने की 24 तारीख तक सेटलमेंट नहीं होता था तो क्लेम सेटलमेंट में और देरी होती थी।

 

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

इस फैसले के बाद अब इन क्लेम पर पूरे महीने काम होगा, जिससे लंबित मामलों में कमी आएगी, समय पर सेटलमेंट होगा और संसाधनों का अधिकतम उपयोग होगा। यह ईपीएफओ की कुशल, पारदर्शी और सदस्य-केंद्रित सेवा वितरण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।EPFO Update

पीएफ क्लेम सेटलमेंट पर क्या है नया नियम?

खबरों के मुताबिक, नए प्रावधान के बाद ईपीएफ बैलेंस पर ब्याज ईपीएफ क्लेम के सेटलमेंट की तारीख तक मिलेगा। विशेषज्ञों का कहना है कि पहले के नियम के तहत अगर महीने की 24 तारीख तक क्लेम सेटल हो जाता था तो पिछले महीने के आखिर तक ही ब्याज मिलता था, जिससे सदस्यों को चालू महीने की शुरुआत और सेटलमेंट की तारीख के बीच के दिनों का ब्याज नहीं मिलता था। अब नए संशोधन के बाद वास्तविक सेटलमेंट की तारीख तक ब्याज मिलेगा।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

ईपीएफ क्लेम सेटलमेंट का नया नियम कब से लागू होगा?

जानकारों का कहना है कि गौर करने वाली बात यह है कि पैराग्राफ 60(2)(बी) में संशोधन के लिए आधिकारिक अधिसूचना अभी जारी नहीं की गई है। सरकार की ओर से अधिसूचना जारी होने के बाद ही ईपीएफ क्लेम सेटलमेंट के नए नियम लागू होंगे। यानी तब तक ईपीएफ ब्याज भुगतान के लिए मौजूदा/पुराने नियम ही लागू रहेंगे।EPFO Update

 

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp