Haryana News: युवाओं के लिए नई शुरुआत, अब विदेशों में भी मिलेगा रोजगार

On: May 29, 2026 9:57 AM
Follow Us:
हरियाणा में युवाओं के लिए नई शुरुआत, अब विदेशों में भी मिलेगा रोजगार

Haryana News:  युवाओं को शानदार रोजगार देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य की सभी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं (ITI) को आधुनिक तकनीक से लैस करने के निर्देश दिए हैं। युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि वह विदेश में नौकरी पा सके।

इस योजना के तहत ITI संस्थानों की पुरानी वर्कशॉप्स को आधुनिक बनाया जाएगा।इसके लिए नए और अत्याधुनिक उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे ताकि ए स्टूडेंट वर्तमान समय के हिसाब से प्रशिक्षण प्राप्त कर सके।

उद्योगों की मांग के अनुसार तैयार होंगे कोर्स

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ITI में पढ़ाए जाने वाले कोर्स को उद्योगों की बदलती जरूरतों के अनुसार अपडेट किया जाए। हरियाणा सरकार का कहना है कि इस पहल से युवाओं को बेहतर रोजगार मिलेगा और युवा अभी के जरूरत के बारे में जान पाएंगे।

शिक्षकों की ट्रेनिंग पर भी जोर

हरियाणा विजन 2047 के तहत हुई समीक्षा बैठक में यह भी तय किया गया कि ITI, पॉलिटेक्निक और अन्य तकनीकी संस्थानों के शिक्षकों को समय-समय पर विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।इसके साथ ही उद्योगों और प्रशिक्षण संस्थानों के बीच बेहतर समन्वय विकसित करने पर भी ध्यान दिया जाएगा।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

स्टार्टअप को मिलेगा बढ़ावा

सरकार युवाओं को केवल नौकरी तक सीमित नहीं रखना चाहती, बल्कि उन्हें उद्यमिता के लिए भी प्रेरित करेगी।बैठक में युवाओं के नए आइडियाज को स्टार्टअप में बदलने के लिए सहायता देने की योजना पर भी चर्चा की गई।

करोड़ के आधुनिक उपकरण खरीदे जाएंगे

युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता विभाग के प्रधान सचिव राजीव रंजन ने जानकारी दी कि ITI वर्कशॉप्स के आधुनिकीकरण को लेकर सर्वे जारी है।पहले चरण में लगभग 10 करोड़ रुपये के आधुनिक उपकरणों की खरीद प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है।

विदेश रोजगार के लिए भी तैयारी

सरकार युवाओं को अंतरराष्ट्रीय रोजगार अवसरों के लिए भी तैयार करेगी।इसके लिए विदेश सहयोग विभाग के माध्यम से प्रदेश के चार जिलों में विशेष प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जहां युवाओं को विदेशों में नौकरी पाने से जुड़ी ट्रेनिंग दी जाएगी।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

हरियाणा के पूर्व IAS अधिकारी की AC फटने से दर्दनाक मौत

IAS Officer Tragic Death: हरियाणा के पूर्व IAS अधिकारी की AC फटने से दर्दनाक मौत

IAS Officer Tragic Deathहरियाणा के पूर्व आईएएस अधिकारी धनेंद्र कुमार गर्ग की दिल्ली में दर्दनाक हादसे में मौत हो गई है। घर में लगे एयर कंडीशनर के फटने से पूर्व आईएएस अधिकारी की दर्दनाक मौत हो गई है वही उनके बेटे की हालत गंभीर है।

देर रात हुआ हादसा

हादसा देर रात दिल्ली के होज खास इलाके में हुआ। घर के अंदर अचानक धमाके की आवाज आई जिसके बाद आग फैलने लगी। आग की लपटो को देखकर आसपास के लोग तुरंत पूर्व आईएएस अधिकारी के घर के तरफ गए तब तक आग बहुत फैल गई थी।

आग की चपेट में आए पिता-पुत्र

हादसे के समय घर में परिवार के सदस्य और स्टाफ समेत कई लोग मौजूद थे। आग फैलने के दौरान धनेन्द्र कुमार और उनका बेटा उसकी चपेट में आ गए। दोनों को गंभीर हालत में AIIMS ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान धनेन्द्र कुमार ने दम तोड़ दिया।

हरियाणा प्रशासन में निभाई थी अहम जिम्मेदारी

धनेन्द्र कुमार हरियाणा कैडर के वरिष्ठ IAS अधिकारियों में गिने जाते थे। वह पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के सचिव भी रह चुके हैं।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

प्रारंभिक जांच में AC ब्लास्ट की आशंका

दमकल विभाग और पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि घर में लगे एयर कंडीशनर यूनिट में तकनीकी खराबी के बाद विस्फोट हुआ, जिससे आग तेजी से फैल गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और तकनीकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

हरियाणा-पंजाब के इन शहरों की बदलेगी तस्वीर, जम्मू से मिलेगा सीधा कनेक्शन

New Expressway Haryana: हरियाणा-पंजाब के इन शहरों की बदलेगी तस्वीर, जम्मू से मिलेगा सीधा कनेक्शन

New Expressway Haryana:   हरियाणा और पंजाब से जम्मू का सफर बेहद आसान होने वाला है। केंद्र सरकार के द्वारा हाई स्पीड दिल्ली कटरा कॉरिडोर को मंजूरी दे दी गई है जिससे हरियाणा पंजाब और जम्मू कश्मीर का सफर बेहद ही आसान हो जाएगा। इसके साथ ही साथ इस हाई स्पीड कॉरिडोर के बनने से हरियाणा के पांच शहरों की किस्मत चमक जाएगी।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम 1956 के अंतर्गत अधिसूचना जारी करके इस बात की जानकारी दी गई है। इस समय एक्सप्रेस वे के बनने से सफर काफी आसान हो जाएगा।

जल्द शुरू होगी भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया

इस नए एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए जल्द भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे की प्रक्रिया की जाएगी। सामने वाली जानकारी के अनुसार दिल्ली में रानीखेड़ा गांव के पास NH-344M से शुरू होकर यह जसौर खेरी गांव के पास कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेसवे से जुड़ जाएगा। गुजरात और पंजाब के कई शहरों से होते हुए या नया एक्सप्रेस वे सीधे जम्मू कश्मीर जाएगा

हरियाणा के इन जिलों की चमकेगी किस्मत

इस एक्सप्रेसवे का निर्माण होने से सोनीपत के खरखोदा, गोहाना, बूटाना, कलायत और बारटा को काफी फायदा होगा। इसके साथ ही साथ पंजाब के कई शहरों को इस एक्सप्रेसवे का फायदा मिलने वाला है।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

रोजगार और व्यापार को मिलेगी रफ्तार

इस एक्सप्रेसवे का निर्माण होने से पंजाब और हरियाणा के व्यापारियों को काफी फायदा होगा इसके साथ ही साथ पर्यटन को भी रफ्तार मिलेगी साथ ही साथ सफर भी काफी आसान हो जाएगा। सफर में भी 4 से 6 घंटे कम लगेंगे।

इस एक्सप्रेस से उत्तर भारत की किस्मत बदल जाएंगी । जम्मू कश्मीर से हरियाणा और पंजाब का सफर काफी आसान हो जाएगा। लंबे समय से इस एक्सप्रेसवे का इंतजार किया जा रहा था जो कि अब पूरा हो गया।

386 करोड़ की सौगात! इस शहर में बनेंगे 5 एलिवेटेड कॉरिडोर और 7 नए फ्लाईओवर

Haryana News: 386 करोड़ की सौगात! इस शहर में बनेंगे 5 एलिवेटेड कॉरिडोर और 7 नए फ्लाईओवर

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम की सूरत बदलने की तैयारी शुरू कर दी गई है। आज गुरुवार के दिन GMDA के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा ने गुरुग्राम के पार्षदों और जीडीएमडी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक हाई लेवल बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि साइबर सिटी गुरुग्राम के विकास के लिए विशेष कार्य किया जाएगा।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा ने कहा कि सभी अधिकारी फील्ड में विजिट करें और नागरिकों के परेशानियों को सुने। जिले के लोगों को जो भी परेशानी हो उसे तुरंत दूर करने की कोशिश करें।

गुरुग्राम में सिग्नल फ्री कॉरिडोर का होगा निर्माण

इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा ने बताया कि 386 करोड रुपए की लागत से गुरुग्राम की तस्वीर बदलने वाली है। जिले में सिग्नल फ्री कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

पांच एलिवेटेड कॉरिडोर और साथ फ्लाईओवर के साथ-साथ अंडर पास का निर्माण भी किया जाएगा। इन सभी विकास कार्यों के होने के बाद राज्य में ट्रैफिक की समस्या खत्म हो जाएगी।

मानसून से पहले नालियों की होगी सफाई

मानसून से पहले नालियों की सफाई मुख्य रूप से की जाएगी। अक्सर देखा जाता है कि मानसून के समय नालियों में पानी भर जाता है जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है लेकिन अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि इस बार सभी नालियों की सफाई समय रहते कर ली जाएगी।

हरियाणा के इन जिलों को इलेक्ट्रिक एसी बसों की सौगात, Nayab Saini ने दिखाई हरी झंडी

हरियाणा के इन जिलों को इलेक्ट्रिक AC बसों की सौगात, Nayab Saini ने दिखाई हरी झंडी

। इसी के साथ गुरूवार को पानीपत सहित पंचकूला, सोनीपत, यमुनानगर एवं कुरुक्षेत्र के लिए कुल 80 अत्याधुनिक एसी इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मुख्यमंत्री Nayab Saini ने कहा हरियाणा में यह पहल न केवल प्रदेश में बेहतर परिवहन व्यवस्था को मजबूती देगी, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास की दिशा में भी हरियाणा का एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से यात्रियों को बेहतर सफर अनुभव मिलेगा और प्रदूषण कम करने में भी बड़ी सहायता प्राप्त होगी।

हरियाणा के इन जिलों को इलेक्ट्रिक एसी बसों की सौगात,  Nayab Saini  ने दिखाई हरी झंडी
हरियाणा के इन जिलों को इलेक्ट्रिक एसी बसों की सौगात, Nayab Saini ने दिखाई हरी झंडी

पानीपत में चलेगी 40 सिटी इलेक्ट्रिक बस सेवा: बता दे कि आज सिटी पानीपत में इलेक्ट्रिक बस सेवा के शुरू हो जाएगी। गुरूवार को सीएम ने उद्धाटन करके 40 बसें विशेष रूप से पानीपत जिले के लिए समर्पित की गई हैं। इससे आज से हजारों यात्रियों को आधुनिक एवं प्रदूषण मुक्त सार्वजनिक परिवहन सुविधा का लाभ मिलेगा।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

नशे से दूर रहें युवा : हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बिना पर्ची और बिना खर्ची के युवाओं को रोजगार दिया जा रहा है ह। उन्होंने युवाओं से आग्रह करते हुए कहा कि वे पूरी मेहनत और ध्यान से पढ़ाई करें और नशे से दूर रहें।

 

मुख्यमंत्री Nayab Saini ने पानीपत के पुराना बस अड्डा प्रांगण में नवनिर्मित इलेक्ट्रिक बस डिपो का उद्घाटन किया
मुख्यमंत्री Nayab Saini ने पानीपत के पुराना बस अड्डा प्रांगण में नवनिर्मित इलेक्ट्रिक बस डिपो का उद्घाटन किया

अर्चना गुप्ता को बधाई : हरियाणा मुख्यमंत्री ने भाजपा महिला मोर्चा की नई जिम्मेदारी संभालने वाली डॉ. अर्चना गुप्ता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व लगातार महिलाओं को सशक्त और मजबूत बनाने का काम कर रहा है। डॉ. अर्चना गुप्ता को मिली नई जिम्मेदारी उसी सोच का हिस्सा है. मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि पार्टी नेतृत्व ने जो भरोसा जताया है, उसे सभी मिलकर पूरी मजबूती के साथ निभाएंगे।

ये रहे मौजूद’ इस मौके पर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष Dr. Archana Gupta जी, टीम हरियाणा के मंत्री Mahipal Dhanda जी, मंत्री Krishan Lal Panwar जी, राज्यसभा सांसद Sanjay Bhatia जी, जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट जी, विधायक प्रमोद विज जी एवं मनमोहन भड़ाना जी उपस्थित रहे

CM सैनी का बड़ा फैसला! ई-बसों में छात्र मुफ्त में कर पाएंगे सफर, इन जिलों में चलेगी ACबसें

Haryana News: CM सैनी का बड़ा फैसला! ई-बसों में छात्र मुफ्त में कर पाएंगे सफर, इन जिलों में चलेगी ACबसें

Haryana News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य के छात्रों को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री ने ऐलान किया है कि राज्य के लो फ्लोर इलेक्ट्रिक बसों में स्टूडेंट पास दिखाकर फ्री में यात्रा कर पाएंगे। मुख्यमंत्री पानीपत के नए बस डिपो के उद्घाटन के दौरान यह बड़ा ऐलान किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के द्वारा पानीपत पंचकूला सोनीपत यमुनानगर और कुरुक्षेत्र के लिए 80 बसों को हरी झंडी भी दिखाई गई।

छात्रों को मिला बड़ा तोहफा

मुख्यमंत्री ने घोषणा किया कि अब छात्र स्कूल या कॉलेज की आईडी दिखाकर एसी बसों में फ्री में सफर कर पाएंगे। मुख्यमंत्री के इस फैसले से छात्रों में खुशी देखने को मिल रही है। तपती गर्मी के बीच अब ऐसी बसों में छात्र आराम से मुफ्त में सफर कर पाएंगे।

हाईटेक है हरियाणा की सभी बसें

आपको बता दे मुख्यमंत्री ने जिन बच्चों को हरी झंडी दिखाई वह सभी बसें जेबीएम कंपनी की है। एक बार चार्ज होने के बाद बस से 150 किलोमीटर की दूरी आसानी से तय कर पाएंगे इसके साथ ही महिला सुरक्षा के लिए भी बसों में खास इंतजाम किया गया है।

सभी बसों में सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है इसके साथ ही इमरजेंसी अलार्म बटन भी लगाया गया है। इन बसों की सीटों को भी हाईटेक तरीके से बनाया गया है। आपको बता दे कि इन बसों में इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीन से टिकट नहीं कटेगा बल्कि कंडक्टर खुद टिकट काट कर देंगे।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

सफर हो जाएगा आसान

इन बसों के चलने से अब राज्य के तमाम जिलों में यात्रा करना आसान हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि जून तक राज्य के अन्य जिलों में भी नई बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

बसों में महिला सुरक्षा का खास ध्यान रखा जाएगा। आपको बता दे कि राज्य के प्रदूषण को खत्म करने के लिए राज्य सरकार के द्वारा राज्य में ज्यादातर इलेक्ट्रिक और सीएनजी बसों का संचालन करने का प्लान बनाया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now