Rewari News: रेवाड़ी: राजपूत महासभा जिला रेवाड़ी एवं राजपूत सभा बावल की ओर से चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान जयंती समारोह का आयोजन 7 जून 2026 को किया जाएगा। समारोह गांव धरनावास तहसील बावल जिला रेवाड़ी में आयोजित होगा। इस मौके पर समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा।
प्रधान महेंद्र सिंह चोहान ने बताया कि समारोह की अध्यक्षता परमपूज्य स्वामी बालक दास जी महाराज श्रीधाम वृंदावन मथुरा करेंगे। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोग, पदाधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता भाग लेंगे। समारोह के दौरान समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों के साथ साथ शिक्षा, खेल और समाज सेवा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा।Rewari News

राजपूत सभा धारूहेडा को दिया न्योता: आयोजित कार्यक्रम के लिए राजपूत सभा धारूहेड़ा को 7 जून को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए न्यौता दिया। वहीं समाज के लोगों से अपील की जा रही है ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर कार्यक्र्म की शोभा बढाए।
विद्यार्थियों को किया जाएगा सम्मानित: आयोजकों ने बताया कि 10वीं और 12वीं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले तथा खेल एवं समाज सेवा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए विद्यार्थी अपने प्रमाण पत्र की प्रति आयोजकों द्वारा जारी नंबरों पर भेज सकते हैं। कार्यक्रम को लेकर समाज के लोगों में उत्साह बना हुआ है और तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
























