Breaking News
Summer Special Train: गर्मियों में सफर होगा आसान! इस दिन से चलेगी भावनगर शकूरबस्ती वीकेंड स्पेशल ट्र... Bhiwadi News: बड़ा हादसा! हाईटेंशन तार टूटने से लगी आग, दो भैंसों की मौत Haryana Rain Alert: गर्मी से मिलेगी राहत! लगातार 5 दिनों तक होगी तेज बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट Ebola Virus: कोरोना जैसे वायरस ने दी दस्तक, हवाई यात्रियों के लिए Covid जैसे प्रोटोकॉल लागू Haryana News: मुख्यमंत्री सैनी का बड़ा फैसला, 1 अक्टूबर से राज्य के इन गाड़ियों को नहीं मिलेगा पेट्र... Haryana News: रेवाड़ी में महिला लापता, न मायके न पहुची ससुराल Haryana Public Holiday: हरियाणा में इस दिन रहेगा सार्वजनिक अवकाश,सभी स्कूल-कॉलेज और दफ्तर रहेंगे बंद Breaking News: रेवाडी में एक साथ उठी 3 अर्थियां, पूरे गांव की आंखें नम 26 May Rashifal : खुलेगा किस्मत का दरवाज़ा, इन राशियों को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी Dharuhera News: गांव के युवाओं ने ठानी स्वच्छता की जिम्मेदारी

Summer Special Train: गर्मियों में सफर होगा आसान! इस दिन से चलेगी भावनगर शकूरबस्ती वीकेंड स्पेशल ट्रेन, देखें टाइमिंग

On: May 26, 2026 2:43 PM
Follow Us:
गर्मियों में सफर होगा आसान! इस दिन से चलेगी भावनगर शकूरबस्ती वीकेंड स्पेशल ट्रेन, देखें टाइमिंग

Summer Special Train:  गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान हो चुका है ऐसे में लोग अपने परिवार के साथ हिल स्टेशन पर घूमने जाते हैं। गर्मी बढ़ने के साथ-साथ ट्रेनों में वेटिंग टिकट की समस्या भी बढ़ने लगती है। इंडियन रेलवे के द्वारा इस पर यात्रियों की परेशानियां दूर करने के लिए रेवाड़ी होकर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है।

यात्रियों के सुविधाओं में बढ़ोतरी के लिए इस बार भावनगर टर्मिनस शकूरबस्ती वीकेंड स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। 29 तारीख से 26 जून तक इस ट्रेन को चलाया जाएगा। आपको बता दे ट्रेन नंबर 09257 भावनगर शकूर बस्ती स्पेशल ट्रेन हर सप्ताह में शुक्रवार को चलेगी।

क्या होगा टाइमिंग

यह ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को दोपहर 2:20 पर भावनगर टर्मिनस से खुलेगी और अगले दिन 10:55 पर शकूरबस्ती पहुंच जाएगी। फुलेरा में सुबह 4:58 पर यह ट्रेन पहुंचेगी। रिंग्स नीमकाथाना होते हुए 7:45 बजे यह ट्रेन नारनौल पहुंच जाएगी और वहां से खुलकर 9:00 बजे रेवाड़ी स्टेशन पहुंचेगी। 5 मिनट ट्रेन रेवाड़ी स्टेशन पर रुकेगी इसके बाद 9:00 बजे गुरुग्राम पहुंचेगी और 10:10 पर दिल्ली छावनी पहुंचेगी इसके बाद यह ट्रेन शकूरबस्ती पहुंचेगी।

किन स्टेशनों पर होगा स्टॉपेज

आपको बता दे कि यह ट्रेन भावनगर परा, सीहोर गुजरात, गांधीग्राम मेहसाणा पालनपुर आबू रोड फालना मारवाड़ अजमेर किशनगंज फुलेरा रिंग्स नीमकाथाना नारनौल गुरुग्राम दिल्ली छावनी रेवाड़ी स्टेशन पर रुकेगी।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

इस ट्रेन के चलने से रेल यात्रियों को काफी फायदा होगा। सबसे ज्यादा फायदा गर्मियों की छुट्टियां बिताने अलग-अलग शहर जाने वाले लोगों को होगा।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Breaking News: रेवाडी में एक साथ उठी 3 अर्थियां, पूरे गांव की आंखें नम

Breaking News: रेवाड़ी: जिले के बोड़िया कमालपुर गांव में सोमवार का दिन मातम में बदल गया, जब सड़क हादसे में जान गंवाने वाले पिता , पत्नी और बेटे का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। गांव के लोगों ने नम आंखों से तीनों को अंतिम विदाई दी। पिता रतनलाल का कहना है कि उसका सब कुछ खत्म हो गया है। क्योंकि रतनलाल का बृजमोहन इकलौता बेटा था।

गांव में नही जले चूले: हादसे के बाद ही गांव में मातम छाया हुआ है आलम जहां तक है कि दाह संस्कार के दिन गांव में कोई भी चूल्हा नहीं चला गया पूरे गांव की चिंता का विषय बना हुआ है कि एक परिवार पूरा खत्म हो गया। बता दे की बृजमोहन अपने माता-पिता का इकलौती सन्तान थी। बेटा पत्नी सहित तीनों की एक साथ दर्दनाक मोत होने से घर मे मातम छाया हुआ है।

हादसे की खबर मिलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई और गांव में दिनभर चूल्हे तक नहीं जले।बताया जा रहा है कि इंजीनियर बुजमोहन अपने बेटे निमेष का भविष्य संवारने के लिए उसे कोचिंग सेंटर में दाखिला दिलाने पत्नी अनीता के साथ घर से निकले थे। लेकिन रास्ते में हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे परिवार को उजाड़ दिया।

 

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

हादसे में ब्रिजमोहन, उनकी पत्नी और बेटे की मौत हो गई। जब तीनों के शव गांव पहुंचे तो माहौल बेहद गमगीन हो गया और हर आंख नम नजर आई।

 

दोपहर के समय गांव के श्मशान घाट में एक ही चिता पर तीनों का अंतिम संस्कार किया गया। पिता रतन सिंह ने भारी मन से कहा कि एक पल में सब कुछ खत्म हो गया। वहीं मां रामकली का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के अनुसार परिवार का गांव से गहरा लगाव था और वे अक्सर गांव आते-जाते रहते थे। इस हृदय विदारक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया।

गांव के युवाओं ने ठानी स्वच्छता की जिम्मेदारी

Dharuhera News: गांव के युवाओं ने ठानी स्वच्छता की जिम्मेदारी

Dharuhera News: धारूहेड़ा: गांव डूंगरवास के युवाओं ने स्वच्छता और गांव के विकास की जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठा ली है। ग्राम विकास मंच डूंगरवास के बैनर तले युवा हर रविवार स्वेच्छा से एक घंटा श्रमदान कर रहे हैं।

इस अभियान की खास बात यह है कि इसमें केवल युवा ही नहीं, बल्कि गांव के बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। हर रविवार को पहले योगाभ्यास के बाद सभी सदस्य अपनी यथाशक्ति अनुसार गांव की गलियों, सार्वजनिक स्थानों और मंदिर परिसर की सफाई करते हैं।Dharuhera News

टीम लीडर निर्मल मास्टर ने बताया कि सफाई के बाद सभी मिलकर अगले सप्ताह की कार्य योजना बनाते हैं, ताकि गांव के विकास कार्यों को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जा सके। प्रत्येक रविवार का समापन ‘भारतमाता की जय‘ के जयघोष के साथ किया जाता है, जिससे पूरे माहौल में देशभक्ति और सेवा का भाव भर जाता है।Dharuhera News

जनगणना जागरूकता अभियान: छात्रा वेदिका बनी रेवाड़ी टॉपर

जनगणना जागरूकता अभियान: छात्रा वेदिका बनी रेवाड़ी टॉपर

धारूहेड़ा: प्रतिभाशाली छात्रा वेदिका ने जिला स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल कर अपने विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ विद्यालय ततारपुर इस्तमुरार की कक्षा 12वीं की छात्रा वेदिका पुत्री दीपचंद को भारत सरकार की ओर से जनगणना जागरूकता अभियान के तहत आयोजित प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

पुरस्कार देकर किया सम्मानित: जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में रेवाड़ी के उपायुक्त अभिषेक मीणा ने वेदिका को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता का विषय “हमारी जनगणना, हमारा भविष्य” था, जिसमें वेदिका ने अपनी पेंटिंग के माध्यम से जनगणना के महत्व को बेहद रचनात्मक और प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया।

विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत: विद्यालय के प्राचार्य विनोद मेहता ने छात्रा वेदिका, उसके अभिभावकों तथा कला अध्यापिका श्रीमती मंजीत को इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि वेदिका की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

Dharuhera News: मीठे जल की छबील लगाकर राहगीरों की बुझाई प्यास

Dharuhera News: मीठे जल की छबील लगाकर राहगीरों की बुझाई प्यास

Dharuhera News: धारूहेड़ा: जेठ (ज्येष्ठ) माह की भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप में राहगीरों की प्यास बुझाने के लिए मीठे पानी की छबील (प्याऊ) लगाना एक अत्यंत पुण्य और सेवा का कार्य माना जाता है ।

दिल्ली जयपुर हाइवे के पास डूंगरवास के निकट वाहनों को रोककर ठंडे व मीठा पानी राहगीरों को पिलाया गया। छबील को सुबह से प्रारंभ कर सांय तक लगाया गया। जिसमें दिनभर सैकड़ों लोगों की प्यास बुझाई गई।Dharuhera News

समाजसेवी प्रदीप पंच ने कहा कि ज्येष्ठ माह की भीषण गर्मी में प्यासे को पानी पिलाना उसे नया जीवन देने के समान है एक दशक पूर्व ग्रामीण क्षेत्र में महिलाएं चौपालों व बैठकों में पूरे ज्येष्ठ माह पुण्य प्राप्ति हेतु मिट्टी के नए घडों में पानी भरकर रखती थे।Dharuhera News

​​आजकल प्याउ विलुप्त होती जा रही है। बताया जा रहा है कि गर्मी में प्यासे को पानी पिलाने का कई गुणा फल प्राप्त हो सके इस मौके पर नादिर , विपिन, धर्मेंद्र, शालिम, शिवम सहित अन्य मौजूद रहे।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
रेवाड़ी हाईवे पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से परिवार के 3 लोगों की गई जान

Rewari Accident News: रेवाड़ी हाईवे पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से परिवार के 3 लोगों की गई जान

Rewari Accident News: रेवाड़ी से एक दिन दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। रेवाड़ी-जैसलमेर हाईवे पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और ट्रक की जोरदार भिड़ंत में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि परिवार नारनौल की तरफ से अपने गांव वापस लौट रहा था। इसी दौरान धामलावास के पास सामने से आ रहे ट्रक ने स्कॉर्पियो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

कार के अंदर फंस गए थे लोग (Rewari Accident News)

हादसे के बाद कार में सवार लोग अंदर ही फंस गए। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

मृतकों में पति, पत्नी और उनका बेटा शामिल बताए जा रहे हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिवार और गांव में शोक का माहौल बन गया। परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। अचानक हुए इस हादसे ने पूरे परिवार को तोड़ दिया है।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

हाईवे पर बढ़ रहे हादसे

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस हाईवे पर तेज रफ्तार और लापरवाही की वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा को लेकर सख्ती बढ़ाने की मांग की है। अभी तक हाइवे पर कई हद से हो चुके हैं और कई परिवार हादसों में उजड़ चुके हैं ऐसे में अब सड़क सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now