Dharuhera News: धारूहेड़ा: नंदरामपुर बास गांव में ग्रामीणों के सहयोग से शनि जयंती और शनैश्चरी अमावस्या के शुभ अवसर पर नव निर्मित शनि मंदिर में शनिवार 16 मई को श्री शनिदेव जी की मूर्ति स्थापित की जाएगी।Dharuhera News

समाजसेवी सुरेश कुमार से बताया कि मूर्ति स्थापना को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। 7 बजे मंदिर परिसर से गांव के बीचो बीच कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद सुबह 9 बजे विधि विधान के साथ विद्वान पंडितों द्वारा वेदोक्त मंत्रों और विशेष आहुतियों के साथ यज्ञ संपन्न किया जाएगा।Dharuhera News
दोहपर होगा भंडारा: समाज सेवी सुरेश ने बताया ग्रामीणो के सहयोग से बस् स्टेंड पर यह धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। हवन के बाद विधि विधान से मंदिर में मूर्ति स्थापित की जाएगी। मूर्ति स्थापना के बाद मंदिर में दोहपर भंडारे और भजन कीर्तन का आयोजन होगा।











