सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

Dharuhera News: नंदरामपुर बास स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया परचम

Written by: Best24News

Published:

Dharuhera News: : धारूहेड़ा: शहीद नरेश कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नंदरामपुर बास के दसवीं व बारहवीं के 57 छात्रों ने मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया…


Dharuhera News: : धारूहेड़ा: शहीद नरेश कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नंदरामपुर बास के दसवीं व बारहवीं के 57 छात्रों ने मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। वहीं 20 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। स्कूल में मेघावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

Advertisement

 

स्कूल प्रधानाचार्य अजय यादव ने बताया किकक्षा 12वीं विज्ञान संकाय में मनिषा ने 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। द्वितीय स्थान पर कला संकाय की सोनम ने 93.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जबकि तृतीय स्थान पर विज्ञान संकाय की छात्रा चारू 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा में अंधविश्वास और पाखंड के खिलाफ एकजुट हुआ आर्य समाज

 

 

ये भी पढ़ें:झारखंड से जुडे है हरियाणा के तस्करों के तार, 30 लाख की अफीम जब्त, चार तस्कर ​काबू

दसवीं कक्षा में वंशिका ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर सामेश ने 91 प्रतिशत , जबकि तृतीय स्थान पर पायल व विपिन ने 89.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए

मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में विद्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सरपंच प्रतिनिधि गोरव मीना, राघवीर सिंह पंच, समाजसेवी श्रीराम साहेब, अस्वनी नंबरदार, किशोरीलाल, रामोतार, श्याम सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:हरियाणा पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सज्जन सिंह बने रेवाड़ी के नए DSP

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

Related News

WhatsApp