Political News: चुनाव जीतते ही 10 निर्दलीय पार्षदों ने ली रामपुरा हाउस की शरण
Political News: चुनाव जीतते ही 10 निर्दलीय पार्षदों ने ली रामपुरा हाउस की शरण

Political News: रेवाड़ी। नगर परिषद चुनाव में जीत दर्ज करने वाले 10 निर्दलीय पार्षदों ने बुधवार को केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के निवास रामपुरा हाउस पहुंचकर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान नवनिर्वाचित पार्षदों ने जीत का श्रेय जनता के समर्थन को दिया और शहर के विकास के लिए राव के प्रति अपने निष्ठा जताई। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत , हरियाणा की कैबिनेट मंत्री आरती राव, पार्टी की जिला अध्यक्ष वंदना पोपली व नवनिर्वाचित नगर परिषद चेयरमैन विनीता पीपल ने सभी निर्दलीय पार्षदों को भारतीय जनता पार्टी का पटका पहनाकर पार्टी में उनका स्वागत किया।Political News

पार्षदों ने राव इंद्रजीत से उनके क्षेत्र के विकास और नगर परिषद में बेहतर कार्य करने को लेकर चर्चा की। राव ने भी सभी विजयी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं देते हुए जनसेवा को प्राथमिकता देने का संदेश दिया। निर्दलीय पार्षद भाजपा के साथ मिलकर नगर परिषद में विकास कार्यों को गति देने के पक्ष में हैं।Political News

Political News: चुनाव जीतते ही 10 निर्दलीय पार्षदों ने ली रामपुरा हाउस की शरण
Political News: चुनाव जीतते ही 10 निर्दलीय पार्षदों ने ली रामपुरा हाउस की शरण

रामपुरा हाउस में हुई इस मुलाकात के दौरान काफी गर्मजोशी का माहौल देखने को मिला। हरियाणा में कैबिनेट मंत्री आरती राव ने सभी निर्दलीय पार्षदों का स्वागत करते हुए कहा कि रेवाड़ी शहर के विकास में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं और पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलें।

 

रामपुरा हाउस में उत्साह का माहौल: नगर परिषद चुनाव के बाद हुई यह मुलाकात राजनीतिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। राव इंद्रजीत सिंह का क्षेत्र में मजबूत जनाधार है और उनके समर्थन से भाजपा को नगर परिषद में और मजबूती मिल गई है। रामपुरा हाउस में दिनभर समर्थकों और कार्यकर्ताओं की आवाजाही बनी रही। इस दौरान पार्षदों के समर्थकों ने भी जीत की खुशी जाहिर करते हुए क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर उम्मीद जताई। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं में भी इस मुलाकात को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Political News: चुनाव जीतते ही 10 निर्दलीय पार्षदों ने ली रामपुरा हाउस की शरण
Political News: चुनाव जीतते ही 10 निर्दलीय पार्षदों ने ली रामपुरा हाउस की शरण

जानिए कौन कौन हुए भाजपा में शामिल: राव से मुलाकात करने वाले निर्दलीय पार्षदों में वार्ड 5 से पूनम कुमारी, वार्ड 6 से गोपाल सैनी, वार्ड 8 से पूनम सतीजा पत्नी शैलेंद्र सतीजा, वार्ड 10 से पवन बठला , वार्ड 16 से मुकेश वर्मा, वार्ड 26 से इतेंद्र यादव , वार्ड 27 से सुमन खरेरा, वार्ड 28 से रमेश मोरवाल, वार्ड 29 से श्री भगवान यादव, वार्ड 30 से पूनम पत्नी सुनील उपस्थित रहे।Political News

राव ने रेवाड़ी नगर परिषद से नवनिर्वाचित चेयरमैन विनीता पीपल व धारूहेड़ा नगर पालिका से नवनिर्वाचित चेयरमैन अजय जांगड़ा को जीत की बधाई देते हुए कहा कि सभी पार्षदों को साथ लेकर शहर के विकास में भूमिका निभाएं और जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरे।

Best24News
Harsh Chauhan - Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।