हरियाणा-एनसीआर के मौसम में होगा बदलाव, यहां पढें मौसम अपडेट

On: September 28, 2026 11:40 AM
Follow Us:
हरियाणा का मौसम

Best24News: हरियाणा में मौसम में बदलाव होना शुरू हो गया है। उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 28 से 30 सितंबर के दौरान हरियाणा-एनसीआर दिल्ली के मौसम में काफी बदलाव होगा। हरियाणा में इन दिनों दिन में गर्मी पड़ रही है जबकि सुबह और शाम को सिहरन महसूस होने लगी है। हरियाणा तथा एनसीआर-दिल्ली के कुछ हिस्सों में कहीं-कहीं बिखराव वाली खंड बारिश और बूंदाबांदी की गतिविधियां होने के आसार हैं।

 

कहीं बारिश तो कहीं बूंदाबांदी

28 से 30 सितंबर के दौरान मौसम में बदलाव होने से तेज हवा के साथ कहीं बारिश तो कहीं बूंदाबांदी होने के आसार हैं। बारिश के बाद ठंड में इजाफा हो सकता है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 28 से 30 सितंबर के दौरान हरियाणा-एनसीआर दिल्ली के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहने की संभावना है।

 

उन्होंने कहा कि हरियाणा के उत्तरी और पूर्वी जिलों में तेज गति की हवाओं के साथ हल्की बारिश और बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं, शेष हरियाणा तथा एनसीआर-दिल्ली के कुछ हिस्सों में कहीं-कहीं बिखराव वाली खंड बारिश और बूंदाबांदी की गतिविधियां होने के आसार हैं। अगर रेवाड़ी की बात करें तो रविवार को सुबह से ही तेज धूप खिली रही। दिन में धूप के कारण लोगों को हल्की गर्मी का एहसास हुआ, जबकि सुबह और शाम के समय गुलाबी ठंड से राहत महसूस हो रही है। मौसम में बदलाव के चलते दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ गया है।

तापमान में गिरावट: बता दें कि रविवार को जिले में अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, शनिवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा। एक दिन में अधिकतम तापमान में 2.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई, जबकि न्यूनतम तापमान एक डिग्री कम दर्ज किया गया। सुबह के समय मौसम में हल्की ठंडक रहने से लोगों को राहत मिल रही है। वहीं, दोपहर में तेज धूप के कारण गर्मी का असर महसूस हो रहा है।

 

हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now