Haryana News: रेवाड़ी की बेटी दीपिका ने रचा इतिहास, जानिए क्या है उसका सपना

On: May 12, 2026 10:15 PM
Follow Us:
Haryana News: रेवाड़ी की बेटी दीपिका ने रचा इतिहास, जानिए क्या है उसका सपना

Haryana News: रेवाड़ी। हरियाणा के जिला रेवाड़ी के गांव जाट सायरवास निवासी दीपिका पुत्री अशोक मेघवाल ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में प्रदेशभर में प्रथम स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन कर दिया है। दीपिका ने 500 में से 499 अंक प्राप्त कर यह साबित कर दिया कि मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के दम पर कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। दीपिका की इस शानदार सफलता से गांव, परिवार और पूरे जिले में खुशी का माहौल है।Haryana News

दीपिका के पिता अशोक मेघवाल सरकारी स्कूल में समाजशास्त्र विषय के लेक्चरर हैं। परिजनों ने बताया कि दीपिका शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर रही है और हमेशा अनुशासन में रहकर मेहनत करती थी। उन्होंने कहा कि दीपिका प्रतिदिन करीब 6 से 7 घंटे सेल्फ स्टडी करती थी।Haryana News

परिणाम घोषित होते ही दीपिका के घर बधाई देने वालों का तांता लग गया। परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों, पड़ोसियों और ग्रामीणों ने मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। दीपिका की इस उपलब्धि को लेकर पूरे गांव में गर्व का माहौल है। दीपिका गांव चिल्हड़ स्थित विवेकानंद विद्या मंदिर स्कूल की छात्रा है।Haryana News

 

बिना किसी कोचिंग संस्थान रचा इतिहास’ दीपिका ने बताया कि उसने बिना किसी कोचिंग संस्थान की मदद लिए यह मुकाम हासिल किया है। उसका मानना है कि यदि विद्यार्थी सही दिशा में मेहनत करें तो बिना कोचिंग के भी सफलता प्राप्त की जा सकती है। उसने कहा कि पढ़ाई के दौरान समय प्रबंधन, नियमित अभ्यास और आत्मविश्वास उसकी सफलता की सबसे बड़ी कुंजी रहे।Haryana News

दीपिका ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और परिवारजनों को दिया। उसने कहा कि परिवार का सहयोग और शिक्षकों का मार्गदर्शन हमेशा उसे प्रेरित करता रहा।Haryana News

जानिए क्या है उसका सपना’ बता दे कि उसने बताया कि वह आईएएस अधिकारी बनकर देश सेवा करना चाहती है। उसकी इस सोच और उपलब्धि ने अन्य छात्राओं के लिए भी प्रेरणा का संदेश दिया है। स्कूल संचालक दिनेश कुमार यादव ने कहा कि दीपिका ने यह साबित कर दिया है कि बेटियां किसी से कम नहीं हैं। उसकी सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी।

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now