HBSE 12th Result 2026: हरियाणा बोर्ड के बच्चों का इंतजार खत्म हो गया है बोर्ड के द्वारा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा में टोटल 84.67 परसेंट बच्चे पास हुए हैं वहीं रेवाड़ी के चिल्लर में विवेकानंद विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी की स्टूडेंट दीपिका स्टेट टॉपर बनी है। दीपिका ने पूरे स्टेट में अपने जिले का नाम रोशन किया है। दीपिका को 500 में 499 अंक मिले हैं।
दूसरे नंबर पर रोहतक की उदिता
वहीं दूसरे नंबर पर रोहतक की उदिता रही जिन्हें 498 अंक मिले हैं। तीसरे नंबर पर योग्यता और मुस्कान जिन्हें 497 अंक मिले हैं। आपको बता दे की दीपिका ने सबसे ज्यादा अंक हासिल किया है और वह स्टेट टॉपर बना चुकी हैं। दीपिका के इस सफलता से उनके परिवार और गांव के साथ-साथ पूरे जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है।
इस बार 242000 छात्र हुए थे शामिल
इस बार 12वीं की परीक्षा में 242856 छात्र शामिल हुए थे जिनमें से 205618 छात्र पास हुए हैं वहीं 10000 से अधिक छात्र इस बार 12वीं के परीक्षा में फेल हो गए हैं।
छोरिया फिर निकली छोरों से आगे
एक बार फिर से लड़कियां लड़कों से आगे निकल चुकी है। लड़कियों ने हर संकाय में लड़कों से बेहतर किया है। इस बार 12वीं परीक्षा में 87.97 परसेंट लड़कियां पास हुई है वहीं लड़कों का प्रतिशत 81.45 रहा है। आर्ट्स साइंस और कॉमर्स तीनों संकाय में लड़कियों ने लड़कों से काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।
शहर की तुलना में गांव का रिजल्ट रहा इस बार काफी बेहतर
इस बार शहर के तुलना में गांव का रिजल्ट काफी अच्छा रहा ह। गांव के 84 परसेंट से अधिक बच्चे पास हुए हैं वहीं इस शहर में 83 परसेंट बच्चे पास हुए हैं। हालांकि इस बात को भी नकार नहीं सकते हैं कि प्राइवेट स्कूल का प्रदर्शन इस बार भी सरकारी स्कूल के तुलना में बेहतर रहा है। लंबे समय के बाद रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों में खुशी देखने को मिल रही है।
















