
Election News Rewari: हरियाणा में नगर निकाय के चुनावो को लेकर रविवार को मतदान प्रकिया जारी है। रेवाड़ी-धारूहेड़ा में करीब 1.45 लाख मतदाता आज मतदान करेंगे। आज शाम को चेयरमैन व पार्षदों केा भविष्य ईवीम में बंद हो जाएगा।Election News Rewari
अग्नि परीक्षा 13 को भाजपा और कांग्रेस की प्रतिष्ठा दाव पर
बता दे नगर निकाय के चलते रेवाड़ी-धारूहेड़ा चुनाव के लिए आज मतदान चल रहा है। इस चुनाव में असली परीक्षा केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह और पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव की होगी। आज होने वाले मतदान से पता चलेगा कि शहर के मतदाता दोनों में से किसका साथ देंगे। इसी के साथ आज शाम 6 बजे प्रत्याशियो का भविष्य ईवीएम में बदं हो जाएगा।
भाजपा उम्मीदवार जीते तो पार्टी में और कद और बढेगा। कांग्रेस जीती तो कैप्टन की न केवल पार्टी में स्थिति मजबूत होगी, बल्कि सीधे शहरी मतदाताओं से जुड़ने का रास्ता भी खुल जाएगा।

रेवाड़ी चेयरमैन प्रत्याशी विनिता पीपल : सत्ता और, पॉवरफुल नेताओं का साथ, परिवार की राजनीतिक पृष्ठभूमि से जुडी हुई है। संगठन की बजाय राव इंद्रजीत सिंह में आस्था व पार्टी कार्यकर्ताओं से तालमेल के चलते चेयरमैन टिकट पानेंं में सफल हो गई गई लेकिन राव विरोधी खेमा इसके पक्ष में कम है अब देखना यह है क्या राव खेमा इसका बेडा पार करवो में कामयाब हो जाएगा। क्यो कि करीब इस पर नपा में हुए भ्रष्टाचार के आरोप लगे है।Election News Rewari

कांग्रेस उम्मीदवार चेयरमैन प्रत्याशी नेहारिका चौधरी
कांग्रेस उम्मीदवार चेयरमैन प्रत्याशी नेहारिका चौधरी : परिवार की राजनीतिक पृष्ठभूमि, शहरी मतदाताओं में मजबूत माने जाने वाले कैप्टन अजय यादव का आशीर्वाद साथ है। राजनीति में पति और समाज में ससुर की सक्रियता मजबूत पक्ष हैं। पार्टी की गुटबाजी, पूर्व चेयरपर्सन शकुंतला भांडोरिया के मानने के बावजूद काफी पक्ष मजबूत हुआ है। अब देखना यह है रेवाड़ी में इस प्रत्याशी को कितना महत्व मिलेगा।Election News Rewari
हालांकि रेवाड़ी में असली मुकाबला भाजपा की विनिता पीपल और कांग्रेस के नेहारिका चौधरी के बीच माना जा रहा है । रेवाड़ी व धारूहेड़ा में चेयरमैन पद के लिए तो छह छह उम्मीदवार है।Election News Rewari
















