Haryana News: रेवाड़ी के रामगढ़ भगवानपुर को बडी राहत न्यूज सामने आई है। पिछले करीब 320 दिनों से गांव में अस्चपताल बनाने कीर मांग को लेकर चल रहा धरना आखिरकार शनिवार शाम को समाप्त हो गया। ग्रामीणों ने लंबे समय से क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की जरूरत को उठाया था और इसी मांग को लेकर वे लगातार प्रदर्शन कर रहे थे। गांव की ओर से जमीन देने के बावहूद अस्पतालन नहीं बनाने की मांग बडा मुददा बन गई थी।Haryana News

जानिए क्यों जारी था आंदोलन’ बता दे गांव रामगढ भगवानपुर में यह आंदोलन गांव में 200 बेड के सरकारी अस्पताल की मांग को लेकर शुरू हुआ था, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण लगातार शामिल रहे। शनिवार को मुख्यमंत्री के मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद करने और उनकी मांगों पर सकारात्मक रुख दिखाने के बाद यह धरना समाप्त करने का फैसला लिया गया। ग्रामीणों ने लंबे समय से क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की जरूरत को उठाया था और इसी मांग को लेकर वे लगातार प्रदर्शन कर रहे थे।

इस गांव में बनेगा आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज: धरना स्थल पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से बातचीत करते हुए आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज और अस्पताल बनाने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की करीब 8 एकड़ जमीन पर यह परियोजना विकसित की जाएगी, जिससे आसपास के गांवों को भी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री के इस आश्वासन के बाद संघर्ष समिति और ग्रामीणों ने आंदोलन स्थगित करने की घोषणा कर दी और सरकार का आभार जताया।
कई बार निकाली विशाल जूलुस’ अस्तपाल की मांग को लेकर रामगढ भगवानपुर ही नही आस पास के कई गांवो ने इस आदोंलन में भाग लेकर विशाल जलुस निकाले गए। हालांकि अब तक कोई सुनवाई नहीं होने के चलते यह मांग पर बडा मद्दा बनती जा रही थी। चुनावो से हरियाणा सरकार के फैसले से भाजपा को नगर निकाय चुनावों में बडा फायदा मिलेगा
गौरतलब है कि ग्रामीणों का आरोप था कि पहले भी अस्पताल निर्माण को लेकर वादे किए गए थे, लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया गया। इसी कारण उन्होंने लंबा धरना शुरू किया था और कई बार जिला मुख्यालय तक प्रदर्शन भी किया। इस आंदोलन में महिलाओं की भी सक्रिय भागीदारी रही, जिन्होंने धरना स्थल पर लगातार उपस्थिति दर्ज कराई।





















