मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Dharuhera News: लिपिक मनोज बाबू की सेवानिवृत्त पर दी भावभिनी विदाई

Written by: Best24News

Published:

Dharuhera News: धारूहेड़ा: राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ततारपुर-इस्तमुरार में विद्यालय के वरिष्ठ लिपिक मनोज बाबू जी की सेवानिवृत्ति के अवसर पर भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। मंच संचालन करते…


लिपिक मनोज बाबू की सेवानिवृत्त दी भावभिनी विदाई
लिपिक मनोज बाबू की सेवानिवृत्त दी भावभिनी विदाई
Google News Follow us on Google

Dharuhera News: धारूहेड़ा: राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ततारपुर-इस्तमुरार में विद्यालय के वरिष्ठ लिपिक मनोज बाबू जी की सेवानिवृत्ति के अवसर पर भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। मंच संचालन करते हुए राज्य पुरस्कार प्राप्त विजेंदर ने मनोज बाबू जी के कार्यकाल पर प्रकाश डाला।

Advertisement

मनोज बाबू ने शिक्षा विभाग में 23 वर्षों तक निष्ठा एवं ईमानदारी से सेवा की। विद्यालय में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने प्रशासनिक कार्यों को कुशलतापूर्वक संपन्न किया। प्रवेश प्रक्रिया, छात्रवृत्ति, वेतन, बोर्ड कार्य एवं ऑडिट जैसे सभी कार्यों में उनका योगदान सराहनीय रहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य विनोद मेहता ने की। इस अवसर पर प्राचार्य महोदय ने कहा कि मनोज बाबू का कार्य के प्रति समर्पण, समय की पाबंदी और सहयोगी भावना हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। विद्यालय परिवार इनकी सेवाओं को सदैव याद रखेगा। मुख्य अध्यापक नरेंद्र सिंह ने उनके कार्यकाल की प्रशंसा की और अच्छे स्वास्थ्य की मंगल कामना की

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

समारोह में स्टाफ सचिव मुकेश रवि वत्स सुदेश मंजीत रेनू देवेंद्र के साथ साथ वरिष्ठ प्राध्यापकगण एवं समस्त स्टाफ ने श्री मनोज बाबू जी को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके स्वस्थ एवं मंगलमय सेवानिवृत्त जीवन की कामना की।

अपने विदाई संबोधन में भावुक हुए मनोज बाबू ने कहा कि विद्यालय परिवार ने उन्हें हमेशा सहयोग और स्नेह दिया, जिसे वे कभी नहीं भूल पाएंगे। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp