Election: धारूहेड़ा में चेयरमैन टिकट के लिए खींचतान, जानिए किसको मिल सकती है भाजपा की टिकट

On: April 23, 2026 10:50 AM
Follow Us:

धारूहेड़ा: निकाय चुनाव के लिए रेवाड़ी व धारूहेड़ा में भाजपा की ओर से चेयरमैन टिकट को लेकर नामों का अभी तक घोषणा नहीं हुई है जबकि कांग्रेस दो दिन पहले ही दोनों जगह के लिए नामों की घोषणा कर चुकी है। अब सवाल यह है कहीं भाजपा की खींचतान इस बार चेयरमैन पदों के लिए भारी न पड जाए।Election

बता दे की धारूहेड़ा में चेयरमैन व वार्ड पार्षद के लिए 10 मई को चुनाव होने है इन पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया फिलहाल जारी है । मंगलवार को किसी भी प्रत्याशी ने आवेदन नहीं किया जबकि नामांकन करने की अंतिम तिथि 25 अप्रैल है।Election

इंतजार नहीं ​हुआ खत्म: बता दें कि धारूहेड़ा में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की टिकट पाने के लिए 13 लोगों ने आवेदन किया था। तीन दिन पहले भाजपा की ओर से दो लोगो की अंतिम सूची में नाम दर्ज करके हाई कमान की पास भेज दिया गया था। आज की ऐसे अंतिम फैसला लेने के लिए हाई कमान की बैठक हुई। बैठक सोनीपत पानीपत व अंबाला के चेयरमैन टिकट तो फाईनल हो गई लेकिन रेवाड़ी व धारूहेड़ा पर फैसला नहीं हो सका।

जानी कौन है टॉप नंबर पर: सूत्रों के अनुसार फिलहाल अध्यक्ष पद के लिए अजय जांगड़ा की टिकट की दावेदारी टॉप बताई जा रही है हालांकि भाजपा की ओर से इसको लेकर अभी तक कोई पत्र जारी नहीं किया गया है ।बताया जा रहा है धारूहेड़ा में भाजपा की सीट के लिए उपचेयरमैन अजय जागंडा व चेयरमैन कंवर सिंह का नाम भेजा गया है। अब देखना यह है इसमें कौन सा नाम फाइनल होता है।

क्यों है अच्छा प्रत्याशी जरूरी: बता दे कि इस बार कांग्रेस भी सिंबल पद पर अध्यक्ष का चुनाव लड़ा रही है। पिछले साल भाजपा व JJPA का समझौता होने के कारण JJPA प्रत्याशी को टिकट दी गई थी जिसकी वजह से भाजपा को काफी कमी झेलनी पड़ी थी ।क्योंकि बिना किसी पार्टी के सिंबल वाला अध्यक्ष कंवर सिंह जीत गया था और भाजपा के सहयोग से खड़ा किया किया गया चेयरमैन भारी मतों से हार गया था इस बार पार्टी धारूहेड़ा से चेयरमैन का पद किसी भी कीमत पर खोना नहीं चाहती है इसीलिए ऐसे कर्मठ उम्मीदवार का चयन करना पड़ेगा जो यहां पर जीत दर्ज करवा सके।

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now