Election: धारूहेड़ा: कई दिनों से चैयरमैन पद के लिए भाजपा टिकट के लिए उम्मीदवार के चयन का इंतजार खत्म हो गया है । भाजपा की ओर से धारूहेड़ा के लिए अजय जांगड़ा को टिकट दिया गया है।
बता दे की धारूहेड़ा में अध्यक्ष व वार्ड पार्षद के लिए 10 मई को चुनाव होने है इन पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया फिलहाल जारी है ।मंगलवार को किसी भी प्रत्याशी ने आवेदन नहीं किया जबकि नामांकन करने की अंतिम तिथि 25 अप्रैल है।
इंतजार हुआ खत्म: बता दें कि धारूहेड़ा में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की टिकट पाने के लिए 13 लोगों ने आवेदन किया था। तीन दिन पहले भाजपा की ओर से दो लोगों की अंतिम सूची में नाम दर्ज करके हाई कमान की पास भेज दिया गया था। आज की ऐसे अंतिम फैसला तय करते हुए अजय जांगड़ा की टिकट दे दिया गया है।
कौन है अजय जांगड़ा : राजनीति में पहली बार वार्ड 5 से पार्षद पद के लिए अजय जांगड़ा ने दर्ज कराई थी वार्ड 5 में 1406 मत थे। जिसमे 1074 ने मतदान किया गया था अजय जांगड़ा ने 797 मत हासिल करके जीत दर्ज कराई थी जबकि दुसरे नंबर पर रहे उमीदवार को केवल 262 ही वोट मिल पाई थी।





















