Haryana News: धारूहेड़ा: जिला नगर योजनाकार विभाग द्वारा बुधवार को अवैध निर्माणों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। शहरी नियंत्रित क्षेत्र में बिना अनुमति विकसित की जा रही सांपली रोड स्थित 3 एकड़ क्षेत्र में विकसित कालोनी पर तोड़फोड़ की। इस मौके पर भारी पुलिस बल भी तैनात रहा। टीम ने अवैध कालोनी पर जब बुलडोजर चलाया तो अफरा तफरी मच गईHaryana News
7 डीपीसी, 2 चारदीवारी तोडी
जिला नगर योजनाकार मनंदीप सिंह सिहाग ने बताया कि मौके पर बनी 7 डीपीसी, 2 चारदीवारी और कच्चे रोड नेटवर्क को जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया। उन्होंने बताया कि कई प्रॉपर्टी डीलर लोगों को झूठे सपने दिखाकर खाली जमीन पर प्लॉट बेच देते हैं, जिससे बाद में खरीदारों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है।Haryana News

डीटीपी ने की लोगों से की अपील:
डीटीपी ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति नियंत्रित या शहरी क्षेत्र में अवैध निर्माण न करें और प्लॉट खरीदने से पहले संबंधित कार्यालय से उसकी वैधता की जांच अवश्य कर लें। कहा कि किसी भी प्रकार का निर्माण शुरू करने से पहले सरकार से निर्धारित नियमों के अनुसार अनुमति लेना जरूरी है।Haryana News
डीलरों के बहकावें में न आए
विभाग ने अपील की है डीलर लोगो को कालोनी नियमित होने का झांसा देकर प्लोटिंग करके चले जाते है बाद में जनता परेशान नही है। लोगो से अपील की है कि वे डीलरों के बहकावे में न आए।Haryana News





















