Rewari Breaking News: ऑयल मिल में युवक का मिला शव, पेट पर हमले के निशान

On: April 15, 2026 3:37 PM
Follow Us:
ऑयल मिल में युवक का मिला शव, पेट पर हमले के निशान

Rewari Breaking News: रेवाड़ी के दिल्ली रोड स्थित एक ऑयल मिल में एक युवक की लाश मिलने से सनसनी मच गई। मृतक युवक के पेट पर नीकुली चीज के निशान भी मिले हैं। युवक रात 12 बजे मिल में काम करने पहुंचा था और सुबह युवक की लाश मिली है। जैसे ही घटना की सूचना मिली मौके पर मॉडल टाउन थाना पहुंच गई है और जांच शुरू कर दी है।

राजस्थान का रहने वाला है युवक (Rewari Breaking News)

सामने जानकारी के अनुसार युवक कोटपुतली राजस्थान का रहने वाला है।35 वर्षीय सुंदरलाल रेवाड़ी के तेल मिल में काम करता था। मामले की गंभीरता को देखते हुए मॉडल टाउन थाना पुलिस के CIA रेवाड़ी, धारूहेड़ा और कोसली पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी है।

जांच में जुटी पुलिस

हालांकि अभी तक यह बात कंफर्म नहीं हुई है कि युवक का मर्डर हुआ है या युवक ने सुसाइड किया है। सामने आई जानकारी के अनुसार 3 महीने पहले युवक अपने बुआ के साथ रेवाड़ी तेल मिल में काम करने आया था।

युवक के पेट पर नुकीली चीज के दो निशान देखने को मिले हैं। डीएसपी सुरेंद्र श्योराण ने जानकारी दिया कि पुलिस के द्वारा मौके पर पहुंच कर घटना की जांच की जा रही है। इस घटना की गंभीरता देखते हुए रेवाड़ी धारूहेड़ा और कोसली पुलिस टीम मिलकर काम कर रही है।

पुलिस के द्वारा मर्डर और सुसाइड दोनों एंगल से जांच किया जा रहा है हालांकि रिपोर्ट आने से पहले हमें जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। पुलिस के द्वारा मामले को गंभीरता से जांच किया जा रहा है।

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें