Haryana News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 2 मई को आएंगे रेवाड़ीHaryana News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 2 मई को आएंगे रेवाड़ी

Haryana News: रेवाड़ी: हरियाणा के मुखयमंत्री आगामी 2 मई को रेवाड़ी आएंगे। मुख्यमंत्री रेवाड़ी में स्थानीय सैनी सभा (रजि.) की ओर से महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फूले की 200वीं जयंती वर्ष समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

सैनी सभा रेवाड़ी के प्रधान मनोज सैनी ने बताया कि इस संदर्भ में सैनी सभा का एक प्रतिनिधिमंडल गत रात्रि गुरुग्राम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिला तथा उन्हे सभा द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने का निमंत्रण दिया। जिस पर मुख्यमंत्री ने सहर्ष निमंत्रण को स्वीकार कर समारोह में शामिल होने की अपनी स्वीकृति प्रदान की।ये भी पढें:Haryana News: भारतीय किसान यूनियन ने सोंपा ज्ञापन, उपायुक्त रेवाड़ी को दी चेतावनी

मुख्यमंत्री से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में सैनी महासभा हरियाणा के अध्यक्ष धर्म सिंह सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष चेतराम सैनी, सैनी सभा के पूर्व प्रधान शशिभूषण सैनी, सैनी पब्लिक स्कूल के चेयरमैन कैलाश सैनी, सैनी सभा के उपप्रधान रामसिंह सैनी, कॉलोजियम सदस्य सचिन सैनी व मनीष सैनी समेत समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।ये भी पढें:Haryana ka mausam: रेवाड़ी, हिसार सहित इन 16 जिलों में आज होगी आफत की बारिश, पढ़े मौसम विभाग का अलर्ट 

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर होगी बैठक: चेतराम सैनी ने बताया कि इस कार्यक्रम को लेकर सैनी समाज के लोगों की बैठक जल्द ही सैनी स्कूल में बुलाई जाएगी। जिसमें कार्यक्रम की व्यापक रुपरेखा तैयार की जाएगी। इस समारोह में रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे। साथ ही प्रदेश के अनेक मंत्रियों के अलावा सैनी समाज की प्रमुख हस्तियों को भी आमंत्रित किया जाएगा। इसके अलावा दक्षिण हरियाणा की सभी सैनी सभाओं से संपर्क कर उन्हें कार्यक्रम में आमंत्रित करने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान भी चलाया जाएगा।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

सैनी सभा के पूर्व प्रधान शशिभूषण सैनी ने बताया कि यह कार्यक्रम समूचे सैनी समाज का है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का रेवाड़ी आगमन पर ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री की ओर से रेवाड़ी में आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने की स्वीकृति प्रदान किए जाने की सूचना से केवल सैनी समाज ही नहीं अपितु पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।Haryana News

ये रहेगे मौजूद: बता दे इसी दिन प्रतिनिधिमंडल में सैनी महासभा हरियाणा के अध्यक्ष धर्म सिंह सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष चेतराम सैनी, सैनी सभा के पूर्व प्रधान शशिभूषण सैनी, सैनी पब्लिक स्कूल के चेयरमैन कैलाश सैनी, सैनी सभा के उपप्रधान रामसिंह सैनी, कॉलोजियम सदस्य सचिन सैनी व मनीष सैनी समेत समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।ये भी पढें:Rewari news: कैंटर ने बाइक को मारी टक्कर, चालक की हुई मौत

By Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

BREAKING NEWS
Latest News • Haryana News • Rewari News • Dharuhera Updates • Breaking News • Local News • Weather Alert • Crime News •