रेवाड़ी, हिसार सहित इन 16 जिलों में आज होगी आफत की बारिशरेवाड़ी, हिसार सहित इन 16 जिलों में आज होगी आफत की बारिश

Haryana ka mausam: हरियाणा में आज भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा और झमाझम बारिश होगी। आमतौर पर अप्रैल के महीने में तापमान काफी ज्यादा बढ़ जाता है लेकिन इस बार अप्रैल के महीने में लगातार बारिश हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हरियाणा में अगले 10 से 12 तारीख तक लगातार बारिश होती रहेगी।

आज सिरसा फतेहाबाद फरीदाबाद यमुनानगर महेंद्रगढ़ पलवल झज्जर रेवाड़ी सहित कई जिलों में तूफानी बारिश होगी। बारिश के साथ-साथ इन जिलों में तेज ओले भी गिरेंगे। झमाझम बारिश होने से राज्य का मौसम अप्रैल के महीने में सुहाना बना हुआ है।

 

आज से 8 अप्रैल तक होगी भारी बारिश (Haryana ka mausam)

 

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

मौसम विज्ञान केंद्र और चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अनुसार आज शाम 6:00 से लेकर 8 अप्रैल तक राज्य में मौसम बदला रहेगा। इस दौरान एक नया साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनेगा जिसका असर हरियाणा में देखने को मिलेगा।

 

राज्य के अधिकतर जिलों में बादल छाए रहेंगे और तेज बारिश होगी। कई जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगे। मौसम विभाग ने 7 और 8 अप्रैल को कई जिलों में हेलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है वही 6 अप्रैल को राज्य का मौसम सामान्य बना रहेगा।

दिन के तापमान में अधिक उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिलेगा लेकिन रात के समय ठंड महसूस हो सकती है। तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस का गिरावट देखने को मिलेगा। लगातार होने वाली बारिश से राज्य का तापमान कम हो जाएगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Also Read:Rewari News: राजपूत समाज की बैठक धारूहेड़ा में आयोजित, जयंती की तैयारियों को लेकर सौंपी जिम्मेदारी

8 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई जिलों में तेज बारिश होगी हालांकि 9 तारीख के बाद मौसम बदलने लगेगा। अप्रैल के दूसरे सप्ताह से हरियाणा में गर्मी का असर देखने शुरू हो जाएगा। 11 अप्रैल के बाद लू जैसे हालात देखने को मिलेंगे।

Also Read:Aadhaar Card New Guidelines 2026: आधार धारकों के लिए सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन, जानिए क्यों है ये जरूरी

By Best24News

Harsh Chauhan - Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

BREAKING NEWS
Latest News • Haryana News • Rewari News • Dharuhera Updates • Breaking News • Local News • Weather Alert • Crime News •