BJP Foundation Day: (Best24News) रेवाड़ी: भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर सोमवार को ऐतिहासिक आनंद नगर स्थित राजा वाटिका में ‘गांव चलो-बस्ती चलो’ अभियान के अंतर्गत एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें दक्षिण हरियाणा के कद्दावर नेता और केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती का मंत्र दिया।BJP Foundation Day

पार्टी का झंडा लगाकर मनाया पार्टी की स्थापना दिवस:भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली के कुशल संयोजन में आयोजित इस गरिमामयी समारोह में भारी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं और आमजन ने यह स्पष्ट कर दिया कि अहीरवाल की धरा पर भाजपा का आधार अत्यंत सुदृढ़ है । केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष वंदना पोपली जिले के तीनों विधायक लक्ष्मण यादव अनिल यादव कृष्ण कुमार ने पार्टी का झंडा लगाकर पार्टी की स्थापना दिवस को मनाया आपके काम की न्यूज:Rewari News: चंडीगढ़ ग्रेनेड ब्लास्ट के दो मुख्य आरोपी रेवाड़ी से गिरफ्तार, अभी तक 7आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी
सार्थकता पर बल देते हुए कार्यकर्ताओं से किया आह्वान :केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने भाजपा के उन लाखों बलिदानियों और कार्यकर्ताओं को नमन किया, जिन्होंने शून्य से शिखर तक का सफर तय करने में अपना जीवन खपा दिया। उन्होंने कहा कि आज भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल केवल सत्ता के कारण नहीं, बल्कि अपनी अंत्योदय की विचारधारा और सेवा भाव के कारण है। राव इंद्रजीत सिंह ने ‘गांव चलो-बस्ती चलो’ अभियान की सार्थकता पर बल देते हुए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि स्थापना दिवस का असली उत्सव तभी सार्थक होगा जब हम अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक सरकार की नीतियों का लाभ पहुंचाएंगे।BJP Foundation Day
आधुनिक प्रोजेक्ट्स होंगे मील का पत्थर साबित: दक्षिण हरियाणा के विकास के लिए एम्स रेवाड़ी और रेलवे के आधुनिक प्रोजेक्ट्स मील का पत्थर साबित होंगे और आने वाले समय में यह क्षेत्र औद्योगिक और स्वास्थ्य सेवाओं का सबसे बड़ा केंद्र बनकर उभरेगा।समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली ने कहा कि स्थापना दिवस के इस पावन अवसर पर हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को हर एक गांव हर एक बस्ती तक पहुंचाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि राव इंद्रजीत सिंह के मार्गदर्शन में रेवाड़ी जिले के हर बूथ पर कमल खिल रहा है।आपके काम की न्यूज:Breaking News: किस गिरोह ने चुराई थी रेवाड़ी से पूर्व मंत्री जसवंत सिंह की स्कारपियों ?
भाजपा केवल एक दल नहीं, बल्कि एक विचार है जो राष्ट्रवाद से प्रेरित: बता दें कि रेवाड़ी में विकास तेजी से हो रहा है एम्स का बनना सिर्फ एक इमारत का तैयार होना ना होकर भविष्य में बच्चों के सपनों का और बुजुर्गों के स्वास्थ्य का आधार बनेगा इसी कड़ी में रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने अपने ओजस्वी भाषण में कहा कि भाजपा केवल एक दल नहीं, बल्कि एक विचार है जो राष्ट्रवाद से प्रेरित है।BJP Foundation Day

बावल विधायक कृष्ण कुमार और कोसली विधायक अनिल कुमार ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और संगठन की शक्ति को और अधिक सुदृढ़ करने पर बल दिया। इस अवसर पर हुकुमचंद यादव सुनील यादव रत्नेश बंसल सिंह राम महलावत पूनम यादव कंवर सिंह अनिल रायपुर जिला महामंत्री हिमांशु पालीवाल कुलदीप चौहान बलभद्र मंडल अध्यक्ष दीपक अग्रवाल महामंत्री महेश राजा जितेंद्र वर्मा तथा बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और आमजन उपस्थित रहे आपके काम की न्यूज: Kurukshetra News: मां-बाप गए थे घर से बाहर पीछे से बेटे ने कर दिया बड़ा कांड
















