Summer special train: हरियाणा के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। अब गर्मियों की छुट्टियों में सफर करना आसान हो जाएगा। राज्य से स्पेशल ट्रेन चलने वाली है। गर्मी और स्कूलों की छुट्टियों के वजह से स्टेशनों पर भीड़भाड़ देखने को मिल रही है जिसे देखते हुए रेलवे के द्वारा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के द्वारा साबरमती हरिद्वार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की अवधि को बढ़ाने का फैसला लिया गया है। इस ट्रेन के चलने से धार्मिक यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के साथ-साथ गुजरात और उत्तराखंड घूमने जाने वाले लोगों को भी फायदा होगा। अब इस ट्रेन को रेलवे के द्वारा जून के अंत तक चलाया जाएगा। गर्मी जब काफी होती है ऐसे में लोग हिल स्टेशन घूमने जाते हैं और अगर यह ट्रेन चलती है तो टिकट की मारामारी नहीं होगी।
यहां देखें समय और शेड्यूल (Summer special train)
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि गाड़ी संख्या अब 29 जून प्राकृतिक सोमवार को साबरमती से 9:35 पर रात के समय खुलेगी, यह ट्रेन अगले दिन 7:10 पर जयपुर पहुंचेगी और फिर 9:45 अलवर और 11:45 पर रेवाड़ी पहुंचेगी। वहां से होते हुए रात 8:40 पर यह हरिद्वार पहुंचेगी।
वापसी के समय या ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को हरिद्वार से रात के 9:30 पर खुलेगी। सुबह 4:00 बजे यह दिल्ली पहुंचेगी और 5:00 गुरुग्राम पहुंचेगी ठीक है ऐसे ही 6:35 पर यह रेवाड़ी पहुंचेगी। रेवाड़ी से अलवर और सुबह जयपुर से होते हुए यह ट्रेन अगली रात 10:30 पर साबरमती पहुंचेगी।
Also Read:Haryana News: रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर मिला शव, हाथ पर लिखा है चंद्रा
इन शहरों के यात्रियों को होगा फायदा
ट्रेन अपने लंबे सफर के दौरान उत्तर भारत और पश्चिम भारत के कई महत्वपूर्ण व्यापारिक और पर्यटन केदो को जोड़ेगी। इस ट्रेन के चलने से मेरठ सिटी, गाजियाबाद, दिल्ली, गुरुग्राम,रेवाड़ी,अलवर,बांदीकुई, जयपुर, किशनगढ़, अजमेर, मारवाड़, आबू रोड और मेहसाणा के लोगों को काफी फायदा होगा।हरियाणा के साथ-साथ राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र के लोगों के लिए इस ट्रेन के चलने से सफर आसान हो जाएगा. टिकट की मारामारी भी खत्म हो जाएगी।
Also Read:Haryana News: ACB की बड़ी कारवाई, रिश्वत के मामले में गुरुग्राम के DFSC अशोक रावत हुए निलंबित

















