रक्षाबंधन पर हरियाणा सरकार की बड़ी सौगात

On: August 24, 2026 9:11 PM
Follow Us:
रक्षाबंधन

चंडीगढ़ / रेवाड़ी (Best24News): रक्षाबंधन के पावन पर्व पर हरियाणा सरकार ने प्रदेश की महिलाओं को एक बड़ा और खास तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और परिवहन मंत्री अनिल विज के निर्देशों पर हरियाणा सरकार ने रोडवेज की बसों में महिलाओं तथा उनके साथ 15 वर्ष तक के बच्चों के लिए मुफ्त बस यात्रा सुविधा की आधिकारिक घोषणा की है। यह नि:शुल्क यात्रा सुविधा 27 अगस्त को दोपहर 12:00 बजे से शुरू होकर 28 अगस्त रात 12:00 बजे (मध्यरात्रि) तक लागू रहेगी।

चंडीगढ़ व दिल्ली जाने वाली साधारण बसों में भी लागू रहेगी सुविधा परिवहन विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, यह मुफ्त सफर की सुविधा हरियाणा रोडवेज की सभी साधारण (Ordinary) बसों में मिलेगी। हरियाणा के एक जिले से दूसरे जिले या स्थानीय रूटों पर चलने वाली सभी साधारण बसें। हरियाणा रोडवेज की ऐसी साधारण बसें जो दिल्ली और चंडीगढ़ तक जाती हैं, उनमें भी महिलाएं और उनके साथ 15 वर्ष तक के बच्चे बिना किराया दिए सफर कर सकेंगे।

बस अड्डों पर विशेष प्रबंध: रक्षाबंधन पर बहनों के अपने मायके जाने और भाइयों को राखी बांधने के लिए निकलने वाली भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए परिवहन महानिदेशालय ने सभी रोडवेज महाप्रबंधकों (GMs) को पुख्ता इंतजाम करने के आदेश दिए हैं। इतना नहीं भीड़भाड़ वाले रूटों पर आवश्यकतानुसार अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी ताकि महिला यात्रियों को इंतजार न करना पड़े।

स्टाफ व हेल्पडेस्क: बस अड्डों पर यात्रियों को सही जानकारी देने और सहायता प्रदान करने के लिए पर्याप्त संख्या में वर्दीधारी कर्मचारियों की तैनाती रहेगी। यात्रियों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बस स्टैंड परिसरों में पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।

31 अगस्त तक मांगी गई रिपोर्ट: परिवहन विभाग ने इस पूरी व्यवस्था की निगरानी करने के साथ-साथ योजना के प्रभाव की समीक्षा के लिए डेटा भी मांगा है। सभी डिपो महाप्रबंधकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे 31 अगस्त तक रिपोर्ट सौंपें कि इस दो दिवसीय मुफ्त सफर सुविधा का प्रदेश में कितनी महिलाओं और बच्चों ने लाभ उठाया।

हर साल मिलता है तोहफा: बता दे पिछले कई सालो से ​हरियाणा में चाहे सरकार किसी भी हो लेकिन ये सुविधा हमेशा ही दी जा रही है। यह नि:शुल्क यात्रा सुविधा इस बार 27 अगस्त को दोपहर 12:00 बजे से शुरू होकर 28 अगस्त रात 12:00 बजे (मध्यरात्रि) तक लागू रहेगी।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

ताजा खबर