साइबर सीटी गुरुग्राम में सोमवार को हुई मूसलाधार बारिश ने एक बार फिर प्रशासनिक दावों की पोल खोलकर रख दी है। भारी बारिश के चलते दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे से लेकर गोल्फ कोर्स रोड, साइबर हब, सिग्नेचर टावर, शंकर चौक, सेक्टर-57 और आसपास के इलाकों में भारी जाम की स्थिति बन गई। साइबर सिटी गुरुग्राम में भारी बारिश को देखते हुए उपायुक्त की ओर से मंगलवार के लिए सभी दफ्तरों में वर्क फ्रॉम होम के लिए सलाह जारी की गई है।
प्रशासन के दावे हुए फेल: हर साल सरकार दावे करते है इस बार मानसून में गुरूग्राम नही डूबेगा , लेकिन हर साल ये दावे गल्त साबित हो रहे है। सोमवार को हुई बारिश के चलते जिला प्रशासन की ओार से किए सभी वादे पानी में बहते नजर आए। शहर के लगभग सभी प्रमुख इलाकों में भारी जलभराव हो गया। इसके चलते सड़कों पर तीन से चार फीट पानी जमा हो गया और पूरा शहर ठहर गया। हालांकि स्थिति को संभालने के लिए प्रशासनिक अधिकारी खुद सड़कों पर उतरे, लेकिन उनके आने से भी सड़कों पर जमा पानी कम नहीं हुआ। हर जगह जाम ही जाम लगा रहा।

आधा किलोमीटर का समय में लगा एक घंटा
जाम के चलते हाईवे पर वाहन चालकों केा बडी परेशानिया झेलनी पडी। बता दे कि सिग्नेचर टॉवर से हीरो होंडा चौक तक पहुंचने में आज कम से कम 60 मिनट का समय लगा। साइबर हब के पास गेटवे टॉवर मेट्रो स्टेशन के सामने एक्सप्रेसवे का बड़ा हिस्सा पानी में डूब गया, जिससे इस प्रमुख मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। शीतला माता रोड जलभराव के कारण सबसे अधिक प्रभावित रहा। जगह जगह वाहन फसे हुए दिखाई दिए। जलभराव के चलते गुरूग्राम में पूरा यातायात बाधित हो गया है।

वाहनो के थमे पहिए, स्कूल बसों में फंसे रहे बच्चे
बारिश के बाद सबसे बदतर हालात सुभाष चौक पर देखने को मिली। दोपहर के समय हुई इस तेज बारिश की वजह से सड़कों पर अचानक सैलाब आ गया। जैसे ही स्कूलों की छुट्टी हुई थी। जलभराव और भीषण जाम के कारण सुभाष चौक पर कई स्कूल बसें करीब एक घंटे तक बीच सड़क पर फंसी रहीं। उमस और गर्मी के बीच बसों में बैठे छोटे बच्चे परेशान होते रहे। काफी देर बाद बसे जाम से निकल सकी। बच्चो ने राहत की सांस ली।
दफ्तरों में वर्क फ्रॉम होम की एडवाईजरी जारी
साइबर सिटी गुरुग्राम में भारी बारिश को देखते हुए मंगलवार के लिए सभी दफ्तरों में वर्क फ्रॉम होम के लिए सलाह जारी की गई है। जलभराव और ट्रैफिक जाम की आशंका को देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने यह एडवाइजरी जारी की है। क्योंकि सोमवार को हर जगह अथाह पानी जाम हो गया है ऐसे कें दफ्तरों में पहुंचाना बडा घातक हो सकता है।
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला उपायुक्त उत्तम सिंह ने जिले के सभी कॉरपोरेट कार्यालयों तथा सरकारी और निजी स्कूलों/संस्थानों को 25 अगस्त से अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम के लिए मार्गदर्शन करने की सलाह दी है। साथ ही कक्षाएं ऑनलाइन करने की सलाह दी गई है।














