महावीर जयंती पर जैन समाज ने निकाली धारूहेड़ा में भव्य शोभा यात्रा

On: April 1, 2026 3:28 PM
Follow Us:
महावीर जयंती पर जैन समाज ने निकाली धारूहेड़ा में भव्य शोभा यात्रा

धारूहेड़ा: भगवान महावीर जयंती के अवसर पर शहर में जैन समाज के लोगों ने भव्य शोभा यात्रा निकाली। यात्रा में भगवान महावीर की सुसज्जित झांकी आकर्षण का केंद्र रही और श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए मार्ग पर आगे बढ़ते रहे । शोभा यात्रा की शुरुआत पुराना बाजारा जैन मंदिर से हुई और शहर के विभिन्न मुख्य मार्गों से होती हुई नसीयाजी मंदिर के पास समाप्त हुई।यूनियन बैंक रेवाड़ी में बुजुर्ग की जेब से 50 हजार चोरी

 

शोभा यात्रा दौरान श्रद्धालु भगवान महावीर के संदेशों का प्रचार करते हुए चल रहे थे और जगह-जगह उनका स्वागत भी किया गया। महावीर जयंती का यह पर्व हमें सत्य, अहिंसा और आत्मसंयम के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।Haryana Land price hike: आज से हरियाणा में जमीन खरीदना हुआ महंगा, ये नियम भी बदले

महावीर जयंती पर जैन समाज ने निकाली धारूहेड़ा में भव्य शोभा यात्रा
महावीर जयंती पर जैन समाज ने निकाली धारूहेड़ा में भव्य शोभा यात्रा

“जियो और जीने दो” का दिया संदेश: बता दे कि रैली में माध्यम से लोगों ने अहिंसा, सत्य और “जियो और जीने दो” के सिद्धांतों का संदेश दिया। इस दौरान युवा, महिलाएं और बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए, वहीं कई झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन करते हुए भगवान महावीर के जीवन और उनके उपदेशों को याद किया और समाज में भाईचारे तथा शांति बनाए रखने की अपील की।

शांति और समृद्धि की कामना: कार्यक्रम के अंत में सामूहिक प्रार्थना का आयोजन किया गया, जिसमें समाज की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की गई। आयोजकों ने बताया कि महावीर जयंती का यह पर्व हमें सत्य, अहिंसा और आत्मसंयम के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now