गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Rewari news: भगवान श्रीजगन्नाथ की शोभा रथ यात्रा 27को ,झांकी में यह रहेंगे विशेष आकर्षण

Written by: सुनील चौहान

Published:

Rewari news: भगवान श्रीजगन्नाथ की शोभा रथ यात्रा बारा हजारी मोहल्ले में वृंदावन चौक पर स्थित भगवान श्रीजगन्नाथ मंदिर से शुक्रवार 27 जून को नगर परिक्रमा पर निकलेगी।शोभा रथ यात्रा में भगवान…


Rewari news: भगवान श्रीजगन्नाथ की शोभा रथ यात्रा बारा हजारी मोहल्ले में वृंदावन चौक पर स्थित भगवान श्रीजगन्नाथ मंदिर से शुक्रवार 27 जून को नगर परिक्रमा पर निकलेगी।शोभा रथ यात्रा में भगवान जगन्नाथ जी के साथ बलभद्र और सुभद्रा माई भी रहेंगे।यात्रा प्रातः 10 बजे शुरू हाेकर शहर के मुख्य बाजारों से होते हुए नई अनाज मंडी के शिव मंदिर में पहुंचेगी।
वहां पर नई अनाज मंडी के समस्त व्यापारियों की ओर से भगवान का पूजन-आरती की जाएगी।शिव मंदिर में भगवान जगन्नाथ की शोभा यात्रा कुछ घंटे विश्राम करेगी।इसके बाद दोपहर बाद 3 बजे फिर यात्रा बड़ा तालाब प्राचीन श्रीहनुमान मंदिर से होकर विभिन्न बाजारों से होते हुए वापिस मंदिर में पहुंचेंगी। मंदिर के व्यवस्थापक स्वामी टेकचंद गौड़ के अनुसार रथ यात्रा को लेकर तैयारियां चल रही है।
उन्होंने बताया कि 7 जुलाई 1878 में यात्रा के संचालन के लिए लाइसेंस बना था।तब से यह यात्रा हर वर्ष निकाली जा रही है। व्यवस्थापक का कहना है कि यात्रा का कोरोना में भी संचालन हुआ था। शोभायात्रा के दौरान खास रहेगा कि कई जगह श्रद्धालुओं की ओर से ही भगवान के रथ को हाथों से खींचा जाएगा।
IMG 20250622 200258
*यहां से निकलेगी भगवान की रथ यात्रा*
रथ यात्रा संचालक रमेश‎ वशिष्ठ ने बताया कि मुख्य रथ यात्रा‎ समारोह की झांकी शुक्रवार 27जून प्रातः 10 बजे से‎ वृंदावन चौक स्थित भगवान‎ श्रीजगन्नाथ मंदिर से शुरू होकर भाड़ावास गेट,सैनी चौपाल,सती कॉलोनी मोड़ से अग्रसेन चौक से दोपहर को 12 बजे नई अनाज मंडी के श्रीशिव मंदिर में यात्रा पहुंचेगी।जहां पर अनाज मंडी के समस्त व्यापारियों की ओर से भगवान की विशेष आरती-पूजन किया जाएगा। फिर शाम को 3 बजे यात्रा फिर से शुरू होगी जो बडा तालाब हनुमान मंदिर, गुर्जरवाड़ा आपका बाजार,बस स्टैंड ,माता चौक,वैधवाड़ा,नालबंदा,पत्थर घटी,पुरानी अनाज मंडी, गोकलगेट, रेलवे चौक,काठमंडी चौक, घंटेश्वर महादेव मंदिर, जीवली बाजार, कटला बाजार,गंज बाजार,पुरानी सब्जी मंडी, गुड़ बाजार ,दुर्गा मंदिर से होते हुए वापिस मंदिर परिसर में पहुंचेगी।रथ यात्रा का शुभारंभ के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रेवाड़ी विधायक श्री लक्ष्मण सिंह यादव उपस्थित रहेंगे। साथ ही विशेष आमंत्रित में सूरजभान सैनी, मुख्य सारथी मुकेश अग्रवाल भट्‌ठेवाले और विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा नेता अमित यादव शिरकत करेंगे।
*झांकी में यह रहेंगे विशेष आकर्षण*
व्यवस्थापक स्वामी टेकचंद गौड़ ने बताया कि झांकी के दौरान सुमेर ब्रास बैंड, गोपाल वर्मा एंड पार्टी, शहनाई राया-मथुरा, श्रीकृष्ण नगाड़ा मंडल पलवल,पेशुराम सिंधी शहनाई खैरथल,ढोल ताशा महेश कुमार अलवर रहेगा।
*25 जून को रात्रि में होगा जागरण*
व्यवस्थापक के अनुसार बुधवार 25 जून को रात्रि 9 बजे जागरण होगा। गायक कलाकारों में पंडित त्रिलोक चंद रामायणी,विजय त्यागी, संजय शर्मा गाेकलगढ़, मुरारी सोनी रेवाड़ी, गोपाल वर्मा, मानवी भारद्वाज , हरीओम सैनी, ललित सैनी व नितेश शर्मा रेवाड़ी की ओर से भगवान श्रीजगन्नाथ की महिमा का गुणगान किया जाएगा।26 जून को श्रीलाडली संकीर्तन मंडल रेवाड़ी की ओर से दोपहर बाद के समय महिला संगीत का आयोजन किया जाएगा।
सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp