Rewari Crime: जयसिंहपुर खेड़ा में जोहड़ के पास मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी

प्रकाशित: 11 सितंबर 2026, 10:27 PM
जयसिंहपुर खेड़ा में जोहड़ के पास मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

Rewari Crime: बावल। क्षेत्र के गांव जयसिंहपुर खेड़ा में उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के जोहड़ के पास एक युवक का शव पड़ा मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मृतक की पहचान खंडोड़ा गांव निवासी टिंकू के रूप में हुई है, जो राजस्थान यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहा था।Rewari Crime

Bawal Police के अनुसार मंगलवार को जयसिंहपुर खेड़ा गांव के कुछ ग्रामीण जोहड़ के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक युवक को अचेत अवस्था में जमीन पर पड़ा देखा। पहले तो ग्रामीणों को लगा कि युवक बेहोश था। युवक की हालत गंभीर होने पर तुरंत बावल थाना पुलिस को सूचना दी गई।Rewari Crime

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से युवक को तुरंत उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। जैसे ही परिजनों की बेटे की मौत का समाचार मिला तो कोहराम मच गयां

पुलिस के अनुसार मृतक के शरीर पर फिलहाल किसी प्रकार की स्पष्ट चोट के निशान नजर नहीं आए हैं। मरने के का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। शव को पोस्टमार्टम के करवाकर परिजनों को सोंप दिया है।Rewari Crime

बावल थाना प्रभारी ने बताय कि युवक जोहड़ के पास कैसे पहुंचा और किन परिस्थितियों में उसकी मौत हुई। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।Rewari Crime

सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक हैं। उन्होंने रेवाड़ी और हरियाणा के लोगों तक ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें हिंदी में पहुँचाने के उद्देश्य से इस वेबसाइट की शुरुआत की। 2018 ये यह न्यूज पोर्टल जारी है। हर खबर तथ्यों की जाँच के बाद ही प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now