Breaking News: हरियाणा के रेवाड़ी में दर्दनाक सड़क हादसा: चाचा सहित दो भाइयों की दर्दनाक मौत

प्रकाशित: 11 सितंबर 2026, 10:38 PM
हरियाणा के रेवाड़ी में दर्दनाक सड़क हादसा: चाचा सहित दो भाइयों की दर्दनाक मौत

Breaking News: हरियाणा के रेवाड़ी जिले में महेंद्रगढ़ रोड पर नांगल मूंदी के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया।। दर्दनाक हादसे में चाचा सहित दो चचेरे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अचानक हुए सडक हादसे मे गांव और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।Breaking News

पुलिस ने बताया कि गांव बुडोली निवासी ओमप्रकाश अपने भतीजे साहिल, प्रशांत और रोहित के साथ बाइक पर सवार होकर नांगल मूंदी रेलवे स्टेशन की ओर जा रहे थे। महेंद्रगढ़ की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।Breaking News

कई दूर घसीटा: बता दे कार की टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बाइक को करीब सौ मीटर तक घसीटते हुए ले गई। अचानक हुए हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को सड़क से हटाकर पास के निजी अस्पताल, रेवाड़ी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने ओमप्रकाश, साहिल और प्रशांत को मृत घोषित कर दिया।

गांव में छाया मातम: बता दे इस हादसे में घायल हुए रोहित की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका उपचार जारी है। बताया गया कि चारों युवक महेंद्रगढ़ जिले के गांव सतनाली में एक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में यह दर्दनाक हादसा घट गया, जिससे पूरे परिवार में मातम पसर गया है।

सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक हैं। उन्होंने रेवाड़ी और हरियाणा के लोगों तक ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें हिंदी में पहुँचाने के उद्देश्य से इस वेबसाइट की शुरुआत की। 2018 ये यह न्यूज पोर्टल जारी है। हर खबर तथ्यों की जाँच के बाद ही प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now