
पहले ट्रक से बचा तो फिर बस की आया चपेट में राज मिस्त्री
Accident in Dharuhera: धारूहेड़ा: भिवाड़ी रोड पर महेश्वरी के निकट शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में राजमिस्त्री की जान चली गई। मृतक की पहचान राजेंद्र पुत्र सुआ बैरवा के रूप में हुई है। वह मूल रूप से राजस्थान के करौली के गांव तिमावा के रहने वाले राजेंद्र के रूप में हुई है।Accident in Dharuhera
थाना सेक्टर छह पुलिस ने बताया कि राजेंद्र 40 धारूहेड़ा की महेश्वरी में एक कालोनी में रहता तथा राजमिस्त्री का काम करता था वह दोपहर भिवाडी से पैदल आ रहा था कि महेश्वरी के पास कि एक निजी बस की चपेट में आकर घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव को भिवाड़ी के निजी हॉस्पिटल लेकर गए।
ये भी पढ़ें:Haryana News: मतदाताओं को नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, जानिए क्या करना होगा ?
वहां मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद राजेंद्र को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर सेक्टर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रेवाडी शव गृह में भिजवा दिया है। मृतक का कल पोस्टमार्टम किया जाएगा।Accident in Dharuhera
पहले बाल बाल बचा:दुकानदार ने बताया पहले इस हादसे से कुछ समय पहले यह सड़क पर गिर गया था जिसके चलते एक ट्रक ने अचानक ब्रेक लिए। जिससे राजेंद्र बच गया था। वही ट्रक के अचानक ब्रेक लेने से थार गाड़ी ट्रक मे पीछे टकरा गई थी लेकिन उस समय राजेंद्र उठ कर वहां से निकल गया। वहीं दोबारा महेश्वरी की ओर जाते समय सड़क पार करते समय वह बस की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई।Accident in Dharuhera
ये भी पढ़ें:Good News : इन किसानों को प्रति एकड मिलेगा 1200 रूपए , बस ये करना होगा काम
