Murder : हरियाणा में हाईवे पर बाइक मैकेनिक की चाकुओं से हत्या ! CCTV खंगाल रही पुलिस

On: March 21, 2026 8:33 PM
Follow Us:
MURDER

Murder : हरियाणा में बदमाशों का कहर बढता ही जा रहा है। नेशनल हाईवे-44 पर घरौंडा स्थित राजेंद्र ढाबे के पास शनिवार देर रात एक बाइक मैकेनिक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी मौका पाकर फरार हो गए।Murder

करनाल पुलिस ने बताया कि मृतक अपने दो दोस्तों के साथ ढाबे पर खाना खाने आया था, जहां पहले से मौजूद तीन युवकों से कहासुनी हो गई। मामूली कहासुनी देखते ही देखते खूनी झगड़े में बदल गई। मामला इतना बढ गया कि आरोपियों ने मैकनिक के पेट और छाती पर कई बार चाकू से वार कर दिए।Murder

तोडा दम: गंभीर रूप से घायल युवक को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद आरोपी युवक बाइक पर सवार होकर पानीपत की दिशा में फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही घरौंडा थाना पुलिस और सीआईए टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

हत्या का मामला दर्ज: करनाल पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस जीटी रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now