धारूहेड़ा: भिवाड़ी का दूषित काला पानी अब एम2के काउंटी सोसाइटी के पार्क तक पहुंच गया है। लगातार पानी आ रहे पानी के चलते सोसाइटी के आसपास जलभराव की स्थिति बन गई है। पिछले कई दिनो से सोसायटी व बजरंग नगर के निकट अथाह काला पानी जमा हो गया है।

सोसाइटी के प्रधान सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि पानी का स्तर लगातार बढ़ रहा है और अब सोसाइटी के प्रवेश द्वार तक भी पानी पहुंचने लगा है। सुरेंद्र शर्मा के अनुसार, नगर पालिका चेयरमैन अजय जांगड़ा की ओर से कई बार जेसीबी की मदद से मॉडर्न स्कूल के पास पानी के बहाव को रोकने के लिए मिट्टी डलवाई गई है, लेकिन भिवाड़ी की ओर से लोग बार-बार उस मिट्टी को हटा देते हैं।
काला पानी बनी समस्या: बता दे पिछले कई दिनो से भिवाड़ी से काला पानी धारूहेड़ा में पहुंचा रहा है। बार बार छोडे जा रहे काले पानी से धारूहेड़ावासी परेशान है। लोगों ने बताया इस काले पानी को भिवाड़ी प्रशासन बिल्कुल गंभीर नहीं है। बार बार मौका पाकर चोरी छिपे से स्कूल के अंदर धारूहेड़ा में पानी धकेल दिया जाता है।

कुछ दिन पानी तो रूका था लेकिन एक बार फिर पानी का बहाव दोबारा शुरू गया है। उन्होंने बताया कि मॉडर्न स्कूल की ओर से भी लगातार पानी आ रहा है, जिससे सोसाइटी के पार्क के पास काफी मात्रा में पानी जमा हो गया है। प्रधान ने प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग की है, ताकि सोसाइटी में पानी घुसने से रोका जा सके।












