शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026

धारूहेड़ा में कार को मारी टक्कर, मां बेटा घायल

Written by: हर्ष चौहान

Published:

धारूहेड़ा: गांव नंदरामपुर बास में कार ने खड़ी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक के पास खड़ा ढाई साल का बच्चा उछलकर गाड़ी के शीशे में उलझ गया। कुछ दूर…


धारूहेड़ा: गांव नंदरामपुर बास में कार ने खड़ी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक के पास खड़ा ढाई साल का बच्चा उछलकर गाड़ी के शीशे में उलझ गया। कुछ दूर जाकर गाड़ी रूकी तो बच्चे को शीशे से उतरा। बाइक के साथ गिरने से मां-बेटा भी घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जबकि बच्चे की हालत गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने बुधवार को ब्यान दर्ज कर मामला दर्ज किया हैं।

Advertisement

गांव नंदरामपुर बास के रहने वाले नीरज ने थाना धारूहेड़ा पुलिस को शिकायत में बताया कि 11 अगस्त को उसकी मां मंजू देवी (38) चचेरे भाई ढाई वर्षीय भव्यास के साथ खेत में गई हुई थी। वह उसे लेने के लिए बाइक पर भटसाना रोड स्थित खेत में गया। वह अपने मां व भाई को लेकर खेत से चलने लगा तो पिछे से एक कार ने उसकी बाइक का टक्कर मार दी। जिससे वे तीनो गिर गए।

 

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में फसल बेचने की जंग: 12 धंटे करना पड रहा है इंतजार

टक्कर से उसके भाई भव्यास व मां को का ज्यादा चोंटे लगी। दोनो को रेवाड़ी भर्ती करवाया गया लेकिन भव्यास को रोहतक रैफर कर दिया। भाई को छुट्टी मिलने के बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने बुधवार आरोपी कार ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में 21 नवंबर को स्पेशल लोक अदालत, चेक बाउंस मामलों का होगा निपटारा

हर्ष चौहान
About the Author हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे। View all posts by हर्ष चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp