धारूहेड़ा में कंपनी कर्मी ने फंदा लगाकर दी जान

On: August 26, 2026 6:46 PM
Follow Us:
धारूहेड़ा : दिल्ली जयपुर हाईवे स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत कर्मचारी ने कापडीवास में अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

धारूहेड़ा : दिल्ली जयपुर हाईवे स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत कर्मचारी ने कापडीवास में अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के पुवायाँ ब्लॉक के गांव सुजानपुर के रहने वाले विपिन 25 के रूप में हुई है। मृतक की पत्नी रक्षाबंधन के चलते मायके गई थी। बुधवार को पुलिस ने सामान्य कार्रवाई करते हुए शव परिजनो को सोंप दिया है।

थाना सेक्टर छह पुलिस ने बताया कि विपिन कुमार ने अगस्त माह में हाइवे स्थित आइएसटी कंपनी में नौकरी ज्वाईन की थी। मृतक के परिजनों ने बताया कि विपिन अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ कापड़ीवास में शिव मंदिर के पास किराए के कमरे में रह रहा था। उसकी पत्नी अपने 3 वर्षीय छोटे बेटे को साथ लेकर रक्षाबंधन के चलते मायक गई थी। मंगलवार शाम को विपिन ने अपने कमरे रोशनदान से चादर से लटक कर फांसी लगा दी।

पत्नी ने किया फोन तो नही उठया: बता दे मंगलवार शाम को पत्नी ने विपिन के पास फोन किया तो उसने नही उठाया। उसने वही पास में रहे एक किरायेदार से बात करवाई की कई। जह वह उसके कमरे में आया तो फंदेस लटक मिला। पडोसी एक युवक ने डायल 112 पर कॉल कर दी तथा उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लेकिन पुलिस ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना पाकर सेक्टर छह से जांच अधिकारी गजराज मौके पर पहुंचे। उसने पडोसियो ने नंबर लेकर उसके परिजनो को सूचना दी। बुधवार को मृतक की पत्नी व पिता व चाचा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सामान्य कार्रवाई करते हुए बुधवार को मृतक का पोस्टमार्टम् करवाकर शव परिजनों को सोंप दिया है। पत्नी का कहना है वह मानसिक रूप से परेशान था तथा शराब पीने का आदि था।

 

 

 

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

ताजा खबर