धारूहेड़ा: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर मिले शव की दूसरे दिन भी शिनाख्त नहीं

On: August 26, 2026 7:23 PM
Follow Us:
धारूहेड़ा सेक्टर-6

धारूहेड़ा / रेवाड़ी (Best24News): दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-48) पर हीरो कंपनी की पार्किंग के पास मिले अज्ञात व्यक्ति के शव की दूसरे दिन बुधवार को भी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस मृतक की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्र में लगातार प्रयास कर रही है।

तस्वीरें आसपास के थानों में भेजी गईं
धारूहेड़ा सेक्टर-6 थाना प्रभारी सचिन कुंडू ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को हाईवे पर हीरो मोटोकॉर्प कंपनी की पार्किंग के समीप एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला था। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया था। मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष के आस पास लग रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए उसकी तस्वीर रेवाड़ी, गुरुग्राम और आसपास के सभी पुलिस थानों व चौकियों में साझा (Share) की गई है, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका है।

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर हीरो पार्किंग के पास मिले शव की दूसरे दिन शिनाख्त नहीं, देखिए ओर पहचानिए
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर हीरो पार्किंग के पास मिले शव की दूसरे दिन शिनाख्त नहीं, देखिए ओर पहचानिए

72 घंटे के लिए शव गृह में रखवाया गया

सेक्टर छह​ पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने या दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। पहचान न होने के कारण शव को शिनाख्त व परिजनों की तलाश के लिए 72 घंटे हेतु नागरिक अस्पताल रेवाड़ी के शवगृह (Mortuary) में रखवाया गया है। पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि यदि इस संबंध में किसी को कोई जानकारी मिले तो वे तुरंत धारूहेड़ा सेक्टर-6 थाने में संपर्क करें।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

ताजा खबर