शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

Water Drinking: खाना खाने के कितनी देर बाद पी सकते है पानी? यहां जाने पानी पीने के नियम

Written by: सुनील चौहान

Published:

Water Drinking Rule: खाने और पानी पीने के बीच सही अंतराल बनाए रखना सेहत के लिए बेहद जरूरी है। यदि आप गलत समय पर पानी पीते हैं, तो इसका सीधा असर आपके…


Water Drinking Rule: खाने और पानी पीने के बीच सही अंतराल बनाए रखना सेहत के लिए बेहद जरूरी है। यदि आप गलत समय पर पानी पीते हैं, तो इसका सीधा असर आपके डाइजेशन सिस्टम पर पड़ सकता है। बता दे कि खासतौर पर खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीना शरीर में कई पाचन संबंधी समस्याएं खड़ी कर सकता है।Water Drinking

Advertisement

खाना खाने के तुरंत बाद पानी न पिएं: बता दे कि खाने के तुरंत बाद पानी पीना गलत आदत है। अक्सर लोगो को यही आदत बनी हुई है। खाने के बाद पेट में गैस्ट्रिक जूस (पाचक रस) बनते हैं, जो भोजन को पचाने में मदद करते हैं। अगर इस समय पानी पी लिया जाए तो ये रस पतले पड़ जाते हैं और भोजन को पूरी तरह पचाने में बाधा आती है। इसके कारण गैस, अपच और पेट भारी लगने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।Water Drinking

कितना इंतजार करें खाना खाने के बाद?
पोषण विशेषज्ञों के अनुसार, खाने के लगभग 30 से 40 मिनट बाद पानी पीना सबसे सही समय माना जाता है। क्योंकि खाना खाने के बाद इस समय तक भोजन पचने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है और पानी डाइजेशन को सपोर्ट करता है। जिससे भोजन सही तरह से अवशोषित होता है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

बहुत से लोग खाने के साथ-साथ या हर बाइट पर पानी पीने के आदि होते हैं। यानि घूट घूट पानी पीते है। जो बिल्कुल गलत है। क्योकि उन्हें खाना जल्दी निगलने में आसानी होती है। लेकिन यह आदत पाचन के लिए हानिकारक हो सकती है। ज्यादा पानी पीने से पेट फूलना, गैस और डाइजेशन में गड़बड़ी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे साफ जाहिर कि खाना के साथ पानी नही पीना चाहिए।

हल्का गर्म पानी है ज्यादा फायदेमंद: खाना खाने के बाद हल्का गुनगुना पानी पीना ज्यादा लाभदायक होता है। बल्कि यह न सिर्फ पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। बल्कि शरीर में जमे टॉक्सिन्स को भी बाहर निकालने में मदद करता है। साफ जाहिर गुनगुना पानी मेटाबॉलिज्म को एक्टिव करता है और पेट को हल्का महसूस कराता है।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp