Haryana Crime: दिवाली पर खूनी खेल: मामा ने ही भानजे को चाकू मारकर कर दी हत्या, वजह जाकर पुलिस हुई हैरान

On: March 21, 2026 8:42 PM
Follow Us:
Haryana Crime Bloody Diwali game Uncle stabs nephew to death

Haryana Crime: हरियाणा के Panipat  में दीवाली की रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। थाना मॉडल टाउन क्षेत्र के राजनगर में किराये के मकान में रह रहे मामा ने अपने 20 वर्षीय भांजे आसिम अंसारी की चाकू से वार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश में कई जगह दबिश दी है।Haryana Crime

जानकारी के अनुसार, बिहार के चंपारण मोतिहारी की रहने वाली गुलनाज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा आसिम पिछले तीन साल से अपने मामा मोहम्मद अशरफ अंसारी के साथ पानीपत में किराये के मकान में रह रहा था।Haryana Crime

शनिवार रात करीब 11 बजे दोनों ने शराब पार्टी की थी। इसके बाद किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। मामला शांत होने के बाद आसिम कमरे से बाहर छत पर चला गया, तभी अशरफ चाकू लेकर पीछे-पीछे पहुंचा और उसकी गर्दन पर कई वार कर दिए।Haryana Crime

शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से भाग निकला। आसिम को खून से लथपथ हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।Haryana Crime

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और इलाके में नाकाबंदी कर जांच तेज कर दी गई है।

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

ताजा खबर

Leave a Comment