शनिवार, 24 अक्टूबर 2026

Murder : हरियाणा में नाबालिग बेटे ने मां की कुल्हाड़ी से की हत्या, वजह जानकर पुलिस हुई हैरान

Written by: Best24News

Published:

Murder: कुरूक्षेत्र जिले के लाडवा में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक नाबालिग बेटे ने अपनी मां की कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर…


Murder: कुरूक्षेत्र जिले के लाडवा में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक नाबालिग बेटे ने अपनी मां की कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। आलम यहां तक है कि वारदात के बाद आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया।

Advertisement

 

थाना लाडवा के एसएचओ सुनील वत्स ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। हत्या के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। मृतका की पहचान करीब 46 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में मेगा रोजगार मेला 23 अक्टूबर को, जानिए रिक्त पद व योग्यता

मिलने आया तो कर दिया ऐसा काम‘ पुलिस ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि महिला कुछ समय पहले अपने पति से तलाक लेकर अकेली रह रही थी। उसका एक बेटा विदेश में है, जबकि दूसरा नाबालिग बेटा अपने पिता के साथ रह रहा था। मंगलवार को वह अपनी मां से मिलने आया था, जहां दोनों के बीच विवाद हुआ और आरोपी ने गुस्से में आकर कुल्हाड़ी से वार कर दिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। हत्या के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दे रही है।

ये भी पढ़ें:4600 करोड़ से बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण अटका: जानिए अब क्या है स्थिति?

अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेजी से की जा रही है और आरोपी को जल्द ही हिरासत में लिया जाएगा।Murder

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे लोकनायक जयप्रकाश नागरिक अस्पताल के मोर्चरी हाउस में भेज दिया गया। मृतका का पोस्टमार्टम बुधवार दोपहर बाद किया जाएगा।Murder

ये भी पढ़ें:हरियाणा में प्राकृतिक खेती को बड़ा बढ़ावा: 10% पंचायती जमीन पट्टे पर देगी सरकार

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp