Haryana News: हरियाणा में बारिश से मकान की छत गिरी, पति-पत्नी दबे, महिला की मौत

On: June 29, 2025 12:41 PM
Follow Us:
Haryana News Roof of house collapsed due to rain in Haryana, husband and wife buried, woman died

Haryana News: हरियाणा में कुरुक्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां शाहाबाद इलाके में रविवार सुबह बारिश हुई। जिससे एक मकान की छत ढह गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई है और उसके पति की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक महिला की पहचान सोमा देवी (55) के रुप में हुई है, जबकि उसका पति मिया राम गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। अभी उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं उनकी बहू पूनम देवी का कहना है कि यह घटना सुबह छह बजे की है। अचानक घर की छत गिर गई। जोरदार आवाज होने पर पड़ोसी भागकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला। हालांकि, सोमा ने दम तोड़ दिया। जिस समय यह हादसा हुआ दोनों कमरे में सो रहे थे और उन्हें भागने का मौका भी नहीं मिला और वो मलबे में दब गए।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now