Haryana crime: अपने ही जाल में फंसी Psycho Killer Poonam, दो साल से किसी को नहीं हुआ शक

Haryana crime: साइको किल्लर पूनम ने दो साल के दौरान एक दो नही चार बच्चों की जान ले ली। सबसे
प्रकाशित: 6 December 2025, 8:03 AM
Haryana crime: अपने ही जाल में फंसी Psycho Killer Poonam,  दो साल से किसी को नहीं हुआ शक
Haryana crime: अपने ही जाल में फंसी साइको किलर पूनम, दो साल से किसी को नहीं हुआ शक

Haryana crime: साइको किल्लर पूनम ने दो साल के दौरान एक दो नही चार बच्चों की जान ले ली। सबसे अहम बात यह है वह इस तरह से हत्या करती थी किसी को कोई शक नहीं हो यानि लोग उसे हादस समझ कर उस पर कोई शक नही करता था। यहीं कारण है वह दो साल के दौरान अपने बेटे सहित चार मासूमो की जान ले चुकी हैं। आलम यहां तक है उसके पति को उस पर कभी शक नहीं हुआ।

हत्या के बाद बदल लेती थी अपने कपडे: साइको किलर पूनम अपनी भांजी और बेटे की पानी के हौद में डुबो कर हत्या करने के बाद पकड़ में नहीं आई तो उसको सुंदर बच्चियों की हत्या करने का यह तरीका सबसे आसान लगा। उसने एक के बाद दो और वारदातों को अंजाम दिया। वह बच्चियों की हत्या करने के बाद अपने कपड़े तुरंत बदल लेती थी। उसने नौल्था गांव में अपनी भतीजी विधि की शादी समारोह में हत्या इसी तरीके से पानी के टब में डुबोकर दी।Psycho Killer Poonam

 

सुदंर लगे उसे ही उतार देती थी मौत के घाट: बत दे पूनम ने अगस्त 2025 में अपने मायके आई थी। उसके चचेरे भाई दीपक की बेटी जिया सुंदर लगती थी। वह उससे जलन रखती थी और उसकी हत्या की साजिश तैयार कर ली थी। पूनम ने 18 अगस्त को जिया को अपने पास सुलाया। उसने रात करीब एक बजे उठकर जिया को पानी के हौद में डुबा दिया। उसने वापस आकर अपने कपड़े बदल लिए और सुबह परिवार के सदस्यों के साथ मातम में शामिल हो गई। परिवार के लोगों को भी हादसा लगा और इसकी शिकायत नहीं दी। Psycho Killer Poonam

 

साइको किल्लर पूनम ने दो साल के दौरान एक दो नही चार बच्चों की जान ले ली।
साइको किल्लर पूनम ने दो साल के दौरान एक दो नही चार बच्चों की जान ले ली।

अपने ही जाल में फंसी साइको: बता दे कि यहां भी अपने कपड़े तुरंत बदलकर दूसरी महिलाओं में शामिल हो गई थी। पूनम ने यहां एक बच्ची और एक महिला को कपड़े बदलने के अलग-अलग कारण बताए। पुलिस ने महिलाओं व शादी समारोह शामिल बच्चों से पूछताछ की तो शक की सुई पूनम की तरफ घूमती चली गई। पूनम ने पुलिस पूछताछ में भी दो बार अलग-अलग कहानी बताई। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो पूनम ने सारी सच्चाई उगल दी।Psycho Killer Poonam

फिलहाल जेल मे बंद: हरियाणा के सोनीपत के भावड़ गांव की पूनम चार बच्चों की हत्या के बाद जेल में बंद है। उसके जेल में जाने के बाद भी परिवार के सदस्य और मायका के लोग उसकी हैवानियत के बारे में जानकर हैरान हैं। सीआईए-वन के प्रभारी फूल कुमार ने बताया कि पूनम ने 13 जनवरी 2023 को अपनी भांजी इशिका की पानी के हौद में डुबोकर हत्या कर दी थी।Psycho Killer Poonam

आरोपी पूनम ने पानीपत में दो वारदातों को अंजाम दिया था। दोनों में ही प्राथमिकी दर्ज की है। सोनीपत पुलिस को भी इस बारे में अवगत करा दिया था। पूनम ने चारों हत्या एक ही तरीके से अंजाम दी हैं। -भूपेंद्र सिंह, एसपी, पानीपत

सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक हैं। उन्होंने रेवाड़ी और हरियाणा के लोगों तक ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें हिंदी में पहुँचाने के उद्देश्य से इस वेबसाइट की शुरुआत की। 2018 ये यह न्यूज पोर्टल जारी है। हर खबर तथ्यों की जाँच के बाद ही प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Google News

Follow Now