साइको किलर पूनम को लेकर बडा खुलासा, इस तांत्रिक से जुड़े है तार

Haryana Crime: पानीपत: नौल्था कांड में गिरफ्तार साइको किलर पूनम की मानसिक दुनिया के हैरान कर देने वाले पहलू अब
प्रकाशित: 9 December 2025, 3:52 AM
साइको किलर पूनम को लेकर बडा खुलासा, इस तांत्रिक से जुड़े है तार
चौंकाने वाला खुलासा: स्पेशल मुहूर्त देखकर कीं पूनम ने की चारों हत्यांए, किसी तांत्रिक से संपर्क तो नहीं

Haryana Crime: पानीपत: नौल्था कांड में गिरफ्तार साइको किलर पूनम की मानसिक दुनिया के हैरान कर देने वाले पहलू अब सामने आ रहे हैं। परिवारवालों से कहा है विशेष मुहुर्त पर बच्चो को मौत के नींद सुलाती थी। इनता ही नहीं परिवार का कहना है उसके एक तांत्रिक से तार जुडे हुए है।

 

कैराना के तांत्रिक से जुडे है तार: आरोपित महिला के छोटे भाई पंकज ने बताया कि पूनम पिछले दो साल बीमार चल रही थी । उनका कहना है पूनम का पति और ससुराल पक्ष कैराना के एक तांत्रिक के पास इलाज के लिए आते थे। उसी तांत्रिक के सामने पूनम ने वर्ष 2023 में मासूमों की हत्याओं के राज भी उगले थे। वह पड़ोस के एक मृत युवक की आत्मा अपने अंदर होने का दावा करती थी और कई बार अजीब हरकतें भी करती थी।

 

हरियाणा के पानीपतम में चार बच्चों की हत्या का सनसनीखेज मामला और गहराता जा रहा है। पुलिस जांच में चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि पूनम ने सभी वारदातें दशमी और एकादशी के उतरते और चढ़ते मुहूर्त देखकर कीं। 12 जनवरी 2023 को उसने अपने बेटे शुभम और 10 साल की भांजी इशिका को पानी के टैंक में डुबोकर मार दिया। उस दिन सुबह दशमी थी और शाम तक एकादशी लग चुकी थी। इसके बाद 18 अगस्त 2025 को मायके सिवाह गांव में उसने अपनी छह वर्षीय भतीजी जिया की हत्या की, जब एकादशी तिथि चल रही थी।Haryana Crime

शुक्रवार को विधायक अनिल यादव ने करीब ढाई साल तक चल रहे मरम्मत कार्य के बाद विधायक ने नारियल फोड़कर और हरी झंडी दिखाकर आरओबी पर वाहनों का संचालन शुरू करवाया।
शुक्रवार को विधायक अनिल यादव ने करीब ढाई साल तक चल रहे मरम्मत कार्य के बाद विधायक ने नारियल फोड़कर और हरी झंडी दिखाकर आरओबी पर वाहनों का संचालन शुरू करवाया।

पति ने कराया मामला दर्ज: हरियाणा पुलिस की ओर से गिरफ्तार साइको किलर पूनम के राजपाश के बाद अब उसके पति नवीन भी उसके खिलाफ सामने आ गए हैं। नवीन ने बरोदा थाना पहुंचकर अपने बेटे शुभम और भांजी इशिका की हत्या को लेकर पूनम के खिलाफ अलग से शिकायत दी, जिसके आधार पर पुलिस ने नया मामला दर्ज कर लिया है। इशिका की मां और नवीन की बहन पिंकी ने भी कहा कि वे इस मामले में मजबूत पैरवी करेंगी ताकि बच्चों को न्याय मिल सके।

तांत्रिक से सम्पर्क तो नहीं’ 1 दिसंबर 2025 को नौल्था गांव में शादी समारोह के दौरान उसने चचेरे देवर की बेटी विधि को भी पानी के टब में डुबोकर मार डाला। चारों घटनाओं में एकादशी का संयोग देखकर अधिकारी इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि पूनम किसी तांत्रिक के प्रभाव में हो सकती है और तांत्रिक क्रिया पूरी करने के लिए बच्चों की बलि ले रही थी।

 

हत्या के बाद मनाती थी जश्न, अब तक 4 बच्चों की ली जान, जानिए कहां और कैसे पकडी गई
हत्या के बाद मनाती थी जश्न, अब तक 4 बच्चों की ली जान, जानिए कहां और कैसे पकडी गई

​विश्वास में लेकर करती थी हत्या’ बता दे पूनक का तरीका भी बेहद शातिर था। वह बच्चों को अपने विश्वास में लेने के लिए उन्हें खिलौने, खाने-पीने की चीजें देती, बाजार ले जाती और गानों पर नचाती। 11 जनवरी 2023 को उसने इशिका को जींद बाजार ले जाकर कपड़े और मिठाई दिलाई। बच्ची खुश होकर कहने लगी कि ‘मामी बहुत अच्छी है’, लेकिन अगले ही दिन उसने उसी बच्ची की जान ले ली। अगस्त 2025 में उसने भतीजी जिया से मेलजोल बढ़ाकर उसी पर वार किया।

 

Haryana crime: अपने ही जाल में फंसी साइको किलर पूनम, दो साल से किसी को नहीं हुआ शक
Haryana crime: अपने ही जाल में फंसी साइको किलर पूनम, दो साल से किसी को नहीं हुआ शक

पुलिस लेगी रिमांड पर: शादी समारोह के दौरान घुलमिलकर उसने मौका मिलते ही हत्या कर दी।अब पुलिस पूनम को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर फिर से पूछताछ करेगी। लगातार सामने आ रहे तथ्यों से यह मामला और भी भयावह होता जा रहा है और परिवार जन न्याय की आस लगाए बैठा है।

सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक हैं। उन्होंने रेवाड़ी और हरियाणा के लोगों तक ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें हिंदी में पहुँचाने के उद्देश्य से इस वेबसाइट की शुरुआत की। 2018 ये यह न्यूज पोर्टल जारी है। हर खबर तथ्यों की जाँच के बाद ही प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Google News

Follow Now