Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एनआईटी क्षेत्र में पुनर्वास विभाग की ओर से आठ हजार मकानों को खाली करने का नोटिस जारी कर दिया है।
बताया जा रहा है कि यहां करीब 60 एकड़ जमीन पर नेहरू कॉलोनी बसी हुई है। यहां के आठ हजार घरों को खाली करने के लिए आदेश पुनर्वास विभाग के नायब तहसीलदार विजय सिंह ने जारी किए है। जिसके तहत कब्जाधारियों को 15 दिन के भीतर ही जगह खाली करनी होगी।
जानकारी के मुताबिक, इस नोटिस में कहा गया है कि यह जमीन पुनर्वास विभाग की प्रॉपर्टी है। जिस पर विभिन्न लोगों ने अवैध कब्जा किया हुआ है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अगर कब्जाधारी 15 दिन के भीतर अपना कब्जा नहीं छोड़ते हैं, तो प्रशासन की ओर से 10 जुलाई को उन्हें जबरन हटाया जाएगा। सभी कब्जाधारियोंसे कहा गया है कि वे तहसीलदार कार्यालय में कमरा संख्या 607 और 608 लघु सचिवालय में उपस्थित होकर अपना कब्जा सरेंडर करें।
क्या बोले नायब तहसीलदार
खबरों की मानें, तो नायब तहसीलदार ने कहा कि यह जमीन सरकार की संपत्ति है और इस पर अवैध कब्जा करना गैरकानूनी है। इससे विकास कार्यों में भी बाधा उत्पन्न हो रही है।

















