गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana : हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान , 37 अवैध कॉलोनियों को मिलेगी बिजली-पानी और सड़क की सुविधा

Written by: Best24News

Published:

Haryana : हरियाणा की नायब सरकार ने शहरी विकास को लेकर बड़ा निर्णय लिया है. राज्य के आठ जिलों की 37 अवैध कॉलोनियों को अब वैध घोषित कर दिया गया है. इन…


Haryana : हरियाणा की नायब सरकार ने शहरी विकास को लेकर बड़ा निर्णय लिया है. राज्य के आठ जिलों की 37 अवैध कॉलोनियों को अब वैध घोषित कर दिया गया है. इन कॉलोनियों को अब राज्य सरकार की योजनाओं के तहत बिजली, पानी, सड़क और अन्य नागरिक सुविधाएं मिलेंगी. इस फैसले से हजारों परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद है.

Advertisement

किन जिलों में कितनी कॉलोनियां हुईं नियमित?
सरकारी आदेश के अनुसार रोहतक में सबसे अधिक 12 कॉलोनियां, कैथल में 7, गुरुग्राम में 5, करनाल में 4, सोनीपत और चरखी दादरी में 3-3, नूंह में 2 और पलवल में 1 कॉलोनी को वैध किया गया है. शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव विकास गुप्ता ने इन कॉलोनियों को ‘अपूर्ण नागरिक सुविधा क्षेत्र’ के रूप में घोषित किया है. जिसके तहत इन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा.Haryana

दादरी जिले में किन कॉलोनियों को मिली मंजूरी
चरखी दादरी में हरि नगर कॉलोनी एक्सटेंशन-3, पूरण नगर एक्सटेंशन और रावलधी में विवेक नगर एक्सटेंशन-2 को नियमित किया गया है. यह कॉलोनियां लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं से वंचित थीं.

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

कैथल की इन कॉलोनियों को मिला वैध दर्जा
कैथल जिले के पट्टी गदर, पट्टी कैसठ और पट्टी अफगान क्षेत्र की कुल 7 कॉलोनियों को मंजूरी मिली है, जिनमें शामिल हैं:

बालाजी कॉलोनी एक्सटेंशन
शौरा कोठी
केशव मार्केट
देवीगढ़ कॉलोनी फेज-1
शुगर मिल कॉलोनी पार्ट-1
भगत सिंह कॉलोनी एक्सटेंशन-4
मलिक नगर
करनाल की चार कॉलोनियां भी हुईं नियमित
करनाल जिले में तरावड़ी, लाल विहार कॉलोनी एक्सटेंशन-2, इंदिरा कॉलोनी और माया नगर कॉलोनी को अब सभी कानूनी सुविधाएं मिलेंगी.

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

रोहतक जिले में सबसे ज्यादा कॉलोनियों को मिली राहत
रोहतक शहर और इसके आसपास की कुल 12 कॉलोनियों को वैध किया गया है. प्रमुख कॉलोनियों में शामिल हैं: Haryana

 

संजय कॉलोनी
सूर्या नगर (लाधौत रोड पार्ट-2 व पार्ट-4)
बाबा बालक नाथ कॉलोनी एक्सटेंशन
पिंजरापौल नगर
राजेंद्र कॉलोनी एक्सटेंशन-1
आजाद घर एक्सटेंशन (पारा)
विशाल नगर एक्सटेंशन-3
राम गोपाल कॉलोनी एक्सटेंशन-2 (बोहर)
एकता कॉलोनी एक्सटेंशन-2 (कन्हेली)
कुंज विहार एक्सटेंशन-1 (सुनारिया कलां)
अग्रसैन कॉलोनी (गांव रोहतक)
गुरुग्राम में भी 5 कॉलोनियों को मंजूरी
गुरुग्राम जिले में एवेन्यू 69 (बादशाहपुर), गोवर्धन कुंज (भोंडसी), वाटिका कुंज पार्ट-1, विमल एन्क्लेव (पूर्व में निर्मल एन्क्लेव) और शिवधाम कॉलोनी (खेड़की माजरा) को नियमित किया गया है.

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

नूंह और पलवल में भी राहत
नूंह जिले की विष्णु कॉलोनी और जितेंद्र कुमार कॉलोनी, तथा पलवल के ढोलगढ़ में कॉलोनी ID-273 को शामिल किया गया है. Haryana

सोनीपत की कॉलोनियों को भी मिली कानूनी मान्यता
सोनीपत के गोहाना में एकता कॉलोनी, देवीपुरा कॉलोनी एक्सटेंशन, आदर्श नगर एक्सटेंशन-1, और खरखौदा में सैनीपुरा-2 को वैध घोषित किया गया है.

2015 से अब तक का आंकड़ा
जनवरी 2015 से 10 मार्च 2025 तक हरियाणा में 6904 अवैध कॉलोनियां चिन्हित की गईं. इनमें से 3937 कॉलोनियों को हटाते हुए 1897 प्रॉपर्टी डीलरों पर एफआईआर दर्ज की गई है. वहीं दूसरी ओर 2182 कॉलोनियों को नियमित किया गया है, जो लगभग 25,650 एकड़ भूमि पर फैली हैं. इनमें वे कॉलोनियां भी शामिल हैं जो पंचायती भूमि पर बनी थीं और बाद में नगर पालिका सीमा में शामिल हो गई थीं.

सरकार की ओर से बुनियादी सुविधाओं की सौगात
अब इन सभी नियमित कॉलोनियों में बिजली, पानी, सीवरेज, सड़क और अन्य नागरिक सुविधाएं सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाएंगी. इससे लाखों लोगों के जीवनस्तर में सुधार आने की उम्मीद है.

 

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp