Haryana News: हरियाणा के इस शहर में 8 हजार घर गिराएगी सरकार, विभाग ने जारी किया नोटिस

On: March 21, 2026 11:21 PM
Follow Us:
_Haryana News Government will demolish 8 thousand houses in this city of Haryana, department has issued notice

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद से बड़ी खबर आ रही है। यहां सरकार ने एलिवेटेड फ्लाईओवर बनाने के लिए 8 हजार मकानों को खाली कराकर गिराने की तैयारी कर ली है। जिसके चलते पुनर्वास विभाग की ओर से इन मकानों में रहने वाले लोगों को नोटिस भेज दिया गया है और मकान खाली करने के लिए आदेश दे दिए है।

जानकारी के मुताबिक, पुनर्वास विभाग की ओर से जो नोटिस जारी किया गया है। उसमें घर के मालिकों को घर खाली करने के लिए 10 जुलाई तक का समय दिया गया है। वहीं विभाग की ओर से चेतावनी भी दी गई है कि अगर निर्धारित समय सीमा में मकान सरेंडर नहीं किया गया तो 10 जुलाई के बाद विभाग की ओर खुद कब्जा खाली करा दिया जाएगा।

वहीं नोटिस मिलने के बाद से इन 8 हजार मकानों में बसे लोगों को अपने घर छीनने का डर सताने लगा है। उनका कहना है कि वे पिछले करीब 50 साल से यहां रह रहे हैं। चुनाव में वोट भी डालते हैं, अगर सरकार उनके घर छीन लेगी तो वे कहां जाकर रहेंगे।

वहीं, स्थानी विधायक धनेश अदलखा का कहना है कि वे किसी भी कीमत पर विभाग को ऐसा नहीं होने देंगे। प्रदेश की सरकार सबके साथ है।

दरअसल, यह पूरा मामला फरीदाबाद में एनआईटी क्षेत्र स्थित नेहरू कॉलोनी का है। नेहरू कालोनी में करीब 8 हजार लोगों ने अपने छोटे-बड़े मकान बनाए हुए है।

Best24News

सुनील कुमार पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में बतौर संवाददाता कार्य किया है।इन्हें हरियाणा के स्थानीय और क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है और यह ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से तथ्य आधारित खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में सुनील कुमार Best24News के फाउंडर के रूप में कार्यरत हैं और अपने प्लेटफॉर्म के जरिए रेवाड़ी, धारूहेड़ा और आसपास के क्षेत्रों की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now